Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में कितने नंबर पर चलाना चाहिए फ्रिज? समझिए क्यों जरूरी है ये सेटिंग बदलना

    Updated: Thu, 01 May 2025 09:00 AM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में फ्रिज कितने नंबर पर इस्तेमाल करना चाहिए? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। ज्यादातर कंपनियों के फ्रिज में आज भी टेम्परेचर कंट्रोल करने के लिए एक डायल दिया जाता है। इस डायल के ऊपर आमतौर पर 1 से लेकर 5 या 7 तक नंबर दिए गए होते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं

    Hero Image
    गर्मियों में कितने नंबर पर चलाना चाहिए फ्रिज इसके बारे में विस्तार से जानते हैं

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम लगभग आ गया है और अब घरों में फ्रिज की अहमियत काफी बढ़ गई है। ठंडी चीजें जैसे आइस क्रीम, सब्जियों की ताजगी और खाने-पीने के सामान की शेल्फ-लाइफ लंबी बनाने के लिए रेफ्रिजरेटर का सही टेम्परेचर सेट होना अब बेहद जरूरी हो जाता है, लेकिन बहुत से लोगों के मन में ये सवाल बना रहता है कि आखिर गर्मियों में फ्रिज को कितने नंबर पर चलाना सही रहता है? तो टेंशन न लें, आज हम आपको इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे और यह भी बताएंगे कि गर्मियों में फ्रिज की ये सेटिंग बदलना क्यों जरूरी हो जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में कितने नंबर पर चलाएं फ्रिज?

    ज्यादातर कंपनियों के फ्रिज में आज भी टेम्परेचर कंट्रोल करने के लिए एक डायल दिया जाता है। इस डायल के ऊपर आमतौर पर 1 से लेकर 5 या 7 तक नंबर दिए गए होते हैं। इसमें से सबसे कम 1 का मतलब सबसे कम ठंडक और सबसे ज्यादा बड़ा नंबर सबसे ज्यादा ठंडक को दिखाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मियों में फ्रिज को 4 से 5 नंबर पर इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट है। इस सेटिंग पर फ्रिज में अंदर रखा सामान भी ठीक रहता है और ताजगी बनी रहती है।

    अब समझिए क्यों जरूरी है सेटिंग बदलना

    दरअसल, गर्मियों के मौसम में बाहर का टेम्परेचर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में फ्रिज के अंदर भी बेहतर कूलिंग को बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में अगर आप टेम्परेचर सेटिंग कम रखते हैं तो फ्रिज अंदर का टेम्परेचर सही नहीं एडजस्ट कर पाएगा, जिससे खाने-पीने का सामान खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गर्मियों में ये सेटिंग बदलना बेहद जरूरी हो जाता है।

    इन टिप्स को भी जरूर करें फॉलो

    इसके अलावा, आप गर्मियों में फ्रिज इस्तेमाल करते टाइम कुछ और टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं। जैसे अगर आपके फ्रिज में काफी ज्यादा सामान रखा है या आप बार-बार फ्रिज ओपन करते हैं, तो सेटिंग को थोड़ा और बढ़ाना ज्यादा अच्छा हो सकता है। इसके साथ ही फ्रिज की बैक साइड को वेंटिलेशन के लिए दीवार से थोड़ा दूर रखें ताकि हीट सिंक बेहतर तरीके से हो जाए।

    यह भी पढ़ें: Amazon Vs Flipkart: कहां मिल रहे हैं सबसे सस्ते फ्रिज? चेक करें 5 बेस्ट Deals