Move to Jagran APP

आसुस से लेकर गूगल पिक्सल तक इस महीने ये फोन होंगे लॉन्च

इस महीने यानी दिसंबर में आसुस से लेकर गूगल पिक्सल तक कई फोन लॉन्च होने जा रहे हैं

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 04:20 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 05:39 PM (IST)
आसुस से लेकर गूगल पिक्सल तक इस महीने ये फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। वर्ष 2018 स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी अच्छा रहा है। फोन निर्माता कंपनियों ने यूजर्स के लिए कई हैंडसेट्स लॉन्च किए हैं। इनमें प्रीमियम से लेकर बजट स्मार्टफोन शामिल हैं। लेकिन 2018 अभी खत्म नहीं हुआ है। कई डिवाइसेज का लॉन्च होना अभी भी बाकी है। इस महीने यानी दिसंबर में आसुस से लेकर गूगल पिक्सल तक कई फोन लॉन्च होने जा रहे हैं। यहां हम आपको इन्हीं स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे।

loksabha election banner

Asus ZenFone Max Pro M2:

ZenFone Max Pro M1 को कुछ समय पहले लॉन्च किया गया था। ZenFone Max Pro M2 इसी का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस फोन को लेकर लोकप्रिय टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने कई ट्वीट भी किए हैं। रोलेंड क्वांट ने दावा किया है कि ZenFone ZB634KL यानी ZenFone Max Pro M2 तीन कैमरा के साथ जल्द ही लॉन्च हो सकता है। यह जानकारी ट्वीट कर दी गई है। रोलेंड क्वांट ने इस फोन को अलावा ZB632KL मॉडल लॉन्च करने की भी बात की है। यह मॉडल लाने की भी जानकारी दी। यह ZenFone Max Pro M2 का वेरिएंट हो सकता है। इसके अलावा ZB631KL तीन रियर कैमरों वाला वेरिएंट होगा। इसके अलावा ZB633KL मॉडल नंबर वाला हैंडसेट ZenFone Max M2 के नाम से मार्केट में आ सकता है। खबरों के मुताबिक यह फोन 11 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo Nex S2:

Vivo ने Nex S कुछ समय पहले लॉन्च किया था। अब जल्द ही इसका अपग्रेडेड वेरिएंट Nex S2 लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के मुताबिक, इस फोन को ड्यूल डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसमें एज-टू-एज डिस्प्ले दिया जा सकता है। Nex S की ही तरह इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जानें की उम्मीद है। खबरों के मुताबिक इस फोन को भी 11 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia X7:

यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन है। साथ ही यह एंड्रॉयड 8.1 ऑरियो पर काम करेगा। इसमें 6.18 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18.7:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 86.5 फीसद है। साथ ही इस पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन की ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। इस फोन को 10 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

Google Pixel 3 Lite:

गूगल पिक्सल के इस मिड-रेंज फोन के रेंडर्स आउट हो गए हैं। इसका नाम Google Pixel 3 Lite बताया जा रहा है। इसके स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हुए हैं। इसे वर्ष 2019 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसे OnePlus 6T की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस होगा। साथ ही इसमें 32 जीबी की स्टोरेज और 2915 एमएएच की बैटरी दी गई होगी। इसमें 5.56 इंच का एलसीडी डिस्प्ले भी दिए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

Google ने 500 रुपये में लॉन्च किया 4G फोन, JioPhone को मिलेगी चुनौती 

Oppo R17 Pro और Oppo R17 भारत में हुए लॉन्च, सुपर VOOC फ्लैश चार्ज तकनीक है लैस

Nokia 7.1 भारत में लॉन्च, Android 9 Pie के अलावा ये हैं खास फीचर्स 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.