विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

6 जीबी रैम और ड्यूल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Nokia X7, जानें कीमत

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Wed, 17 Oct 2018 12:21 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 06:57 PM (IST)

Nokia X7 को डिस्प्ले नॉच, ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा

6 जीबी रैम और ड्यूल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Nokia X7, जानें कीमत
6 जीबी रैम और ड्यूल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Nokia X7, जानें कीमत

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। HMD ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड एक नए स्मार्टफोन Nokia X7 को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह नोकिया की X सीरीज का तीसरा फोन है। इससे पहले कंपनी ने Nokia X6 और Nokia X5 लॉन्च किए थे। Nokia X7 को डिस्प्ले नॉच, ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है।

Nokia X7 की कीमत:

नोकिया के इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,699 चीनी युआन यानी करीब 18,000 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 21,200 रुपये है। इसके साथ ही प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,499 चीनी युआन यानी करीब 26,500 रुपये है। इस फोन को डार्क ब्लू, नाइट रेड, नाइट ब्लैक और मैजिक नाइट सिल्वर कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

Nokia X7 के फीचर्स:

यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन है। साथ ही यह एंड्रॉयड 8.1 ऑरियो पर काम करेगा। इसमें 6.18 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18.7:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 86.5 फीसद है। साथ ही इस पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया होगा। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह ड्यूल पिक्सल ऑटोफोकस, एफ/1.8 अपर्चर और ओआईएस से लैस है। इसका सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

इस कंपनी ने लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड जितना स्मार्टफोन, 12MP कैमरा और फेस अनलॉक है खास

Lenovo K9 और A5 भारत में लॉन्च, 4 कैमरा समेत 4000mAh बैटरी है खासियत

सोनी के 6 स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई 10000 रुपये तक की कटौती, जानें नई कीमत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।