विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस कंपनी ने लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड जितना स्मार्टफोन, 12MP कैमरा और फेस अनलॉक है खास

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Wed, 17 Oct 2018 09:56 AM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 11:00 AM (IST)

इस फोन की स्क्रीन मात्र 3.3 इंच की है। आपको बता दें कि इसका साइज एक क्रेडिट कार्ड जितना है

इस कंपनी ने लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड जितना स्मार्टफोन, 12MP कैमरा और फेस अनलॉक है खास
इस कंपनी ने लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड जितना स्मार्टफोन, 12MP कैमरा और फेस अनलॉक है खास

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। मार्केट में जहां बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स का ट्रेंड चल रहा है। वहीं, अमेरिका की एक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने एक छोटा-सा Palm स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन की स्क्रीन मात्र 3.3 इंच की है। आपको बता दें कि इसका साइज एक क्रेडिट कार्ड जितना है। इसे फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है। बाकि के बाजारों में यह कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

जानें Palm स्मार्टफोन के बारे में:

इस फोन में 3.3 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। यह वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट है। इसके लिए फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है। वहीं, इसमें एक लाइफ मोड फीचर भी मौजूद है। इसे ऑऩ करने के बाद फोन साइलेंट मोड में चला जाएगा। साथ ही फोन या नोटीफिकेशन आने पर स्क्रीन की लाइट ऑन हो जाएगी। इस फोन में सिंगल सिम स्लॉट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड ऑरियो 8.1 पर काम करता है। इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 450 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके रियर ककैमरा पर फ्लैश लाइट दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 800 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ v4.2, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5 mm का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। इसकी कीमत 349 यूएस डॉलर यानि करीब 25,000 रुपये है।

यह भी पढ़ें:

सोनी के 6 स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई 10000 रुपये तक की कटौती, जानें नई कीमत

Honor 8X रिव्यू: प्रीमियम डिजाइन और AI कैमरा के साथ क्या यह फोन उम्मीदों पर उतरता है खरा

BSNL ने त्योहार के मौके पर पेश किया 78 रुपये का प्लान, मिल रहा सबकुछ अनलिमिटेड

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।