विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JOB ढूंढने में मदद करेगा Google, लिंकडेन को देगा टक्कर

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Tue, 24 Apr 2018 06:24 PM (IST)Updated: Wed, 25 Apr 2018 03:47 PM (IST)

गूगल जॉब सर्च भारत में लॉन्च, इस टूल की मदद से ऐसे ढूंढे अपने लिए नौकरी

JOB ढूंढने में मदद करेगा Google, लिंकडेन को देगा टक्कर
JOB ढूंढने में मदद करेगा Google, लिंकडेन को देगा टक्कर

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। गूगल भारत में अब अपने सर्च इंजन के जरिए नौकरी ढूंढ़ने का काम भी करेगा। एक इवेंट में गूगल ने जॉब्स सर्च को रोल आउट करने की घोषणा की है। इस फीचर को सबसे पहले गूगल I/O 2017 में पेश किया गया था ।अब इसे भारतीय यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है।

आसान होगा नौकरी ढूंढना: जॉब सर्च गूगल फॉर जॉब्स का एक हिस्सा है। गूगल फॉर जॉब्स नौकरी ढूंढने वालों और एम्लॉयर्स को कनेक्ट करता है। अपने मन मुताबिक और प्रोफाइल से मेल खाती नौकरी ढूंढ़ना इतना आसान नहीं है। जॉब पोस्टिंग्स वेबसाइट्स, न्यूजपेपर्स और नोटिस बॉर्ड्स के बाद गूगल अब जॉब्स सर्च के लिए मुख्य गंतव्य बनना चाह रहा है।

गूगल कर रहा कई संस्थाओं के साथ काम: इस नए फीचर के साथ लोग “jobs near me”, “jobs for freshers” आदि लिख कर अपने आस-पास नौकरी की तलाश कर सकते हैं। अब गूगल जॉब सर्च पर भारतीयों को बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। गूगल का कहना है की वह आसानजॉब्स, फ्रेशर्सवर्ल्ड, IBM टैलेंट मैनेजमेंट, टाइम्सजॉब्स, विजडमजॉब्स समेत कई संस्थाओं के साथ काम कर रहा है ताकि बेहतर जॉब लिस्टिंग ऑफर की जा सके।

एक जगह पर विभिन्न जॉब्स उपलब्ध करवाने का लक्ष्य: गूगल का कहना है की उसका लक्ष्य अलग-अलग साइट्स पर उपब्ध जॉब्स को एक जगह उपलब्ध करवाना है। कंपनी का कहना है की भारत में फिलहाल उनके पास 90 हजार एम्प्लॉयर्स से अधिक के साथ एक मिलियन से ज्यादा जॉब टाइप उपलब्ध है। फिलहाल, यूजर्स जॉब टाइटल और लोकेशन आदि भरकर अपने अनुसार जॉब ढूंढ सकते हैं। भविष्य में इसमें और फिल्टर्स जोड़े जाएंगे।

LinkedIn को देगा टक्कर: गूगल का यह जॉब सर्च फीचर LinkedIn को टक्कर देगा। LinkedIn ने हाल ही में करियर विकल्प को जोड़ा है जिसके अंतर्गत उसके 500 मिलियन यूजर्स नई जॉब्स को ढूंढ सकते हैं और अपने कनेक्शंस से सिफारिश करने के लिए भी बोल सकते हैं। गूगल का कहना है की 2017 की चौथी तिमाही में जॉब सर्च क्वेरीज में 45 प्रतिशत से अधिक का इजाफा देखा गया है। ऐसे में गूगल वेब सेवा सबसे बेहतर तरीके से यूजर्स की मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें: 

Round UP: नए स्मार्टफोन लॉन्च से लेकर कंपनियों के टैरिफ तक ये हैं हफ्ते की बड़ी खबरें

डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल घटा, अनिवार्य KYC बना बड़ी वजह

एयरटेल के 549 और 799 प्रीपेड प्लान्स में मिलेगा अब ज्यादा डाटा, जियो से होगा मुकाबला

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 भारत में 5000 mAh की बिग बैटरी के साथ लॉन्च, रेडमी नोट 5 प्रो से टक्कर

वीवो Y53i Vs रेडमी 5 Vs नोकिया 2: जानिए फीचर्स के मामले में कौन बेहतर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।