विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल फ्यूचर क्लासरूम की भारत में हुई शुरुआत, स्मार्ट तरीकों से होती है पढ़ाई

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 25 Jul 2018 11:46 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jul 2018 12:59 PM (IST)

गूगल फ्यूचर क्लासरूम की शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद से हुई है, इस क्लासरूम में बच्चों को स्मार्ट तरीके से पढ़ाया जा रहा है

गूगल फ्यूचर क्लासरूम की भारत में हुई शुरुआत, स्मार्ट तरीकों से होती है पढ़ाई
गूगल फ्यूचर क्लासरूम की भारत में हुई शुरुआत, स्मार्ट तरीकों से होती है पढ़ाई

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। गूगल नें देश की पहली फ्यूचर क्लासरूम अहमदाबाद में शुरू की है। गूगल का यह फ्यूचर क्लासरूम अहमदाबाद के चांदलोडिया प्राथमिक स्कूल से की है। इस क्लासरूम के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा मिरेगा। साथ ही, इससे छात्रों को होमवर्क से लेकर प्रोजेक्ट तक सब ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र भी होमवर्क ऑनलाइन ही पूरा करके मेल कर सकेंगे।

गूगल के इस फ्यूचर क्लासरूम में 30 लैपटॉप्स, टचस्क्रीन प्रोजेक्टर, वाईफाई, ईयरफोन, वेब कैमरा समेत आधुनिक डिवाइस लगी हैं। इतना ही नहीं स्टूडेंट्स के लिए स्कूल की वेबसाइट पर उनका ई-मेल अकाउंट भी बनाया गया है। इसके साथ ही शिक्षकों और छात्रों को इसकी ट्रेनिंग भी दी गई।

गूगल फ्यूचर क्लास रूम में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 के बीच के बच्चों की पढ़ाई से लेकर परीक्षा भी ऑनलाइन होती हैं। इस क्लासरूम में पढ़ने वाले छात्र जीमेल, गूगल ड्राइव समेत गूगल के ऐप का फायदा उठा सकेंगे। गूगल फ्यूचर क्लासरूम शुरू होने के पहले दिन यहां पढ़ाई करने वाले छात्र काफी उत्साहित दिखाई दिए। छात्रों की काफी तादाद भी दिखाई दी। आपको बता दें की गूगल फ्यूचर क्लासरूम IL&FS एजुकेशन और गूगल के ज्वाइंट वेंचर के तौर पर शुरू किया गया है।

वहीं गूगल फ्यूचर क्लासरूम के प्रिंसिपल राकेश पटेल के मुताबिक यह क्लासरूम छात्रों के लिए खास तौर पर बनाया गया है, जिसमें लैपटॉप को ऑन होने में केवल 10 सेकेंड का ही समय लगता है। इसके साथ ही लैपटॉप की बैटरी भी पूरे दिन चलती है। प्रिसिंपल ने आगे कहा कि गूगल फ्यूचर क्लासरूम में लैपटॉप पर पढ़ाई करके बच्चों में काफी आत्मविश्वास आया है। 

यह भी पढ़ें:

आसुस 'बैक टू कॉलेज' ऑफर में सस्ते में खरीदें लैपटॉप, पेटीएम भी स्टूडेंट्स को दे रहा है डिस्काउंट

Gmail के इस नए फीचर से साइबर अटैक का खतरा, आप भी फंस सकते हैं जाल में

मिनटों में रिकवर करें फोन से डिलीट हुआ फोटो, बस करना होगा यह काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।