विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSNL के इस प्लान में मिलेगा 200GB डाटा, रिलायंस जियो को मिलेगी चुनौती

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 17 Aug 2018 02:50 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 02:33 PM (IST)

BSNL ने रिलायंस जियो गीगा फाइबर को चुनौती देने के लिए नया ब्रॉडबैंड प्लान उतारा है जिसमें 200 जीबी डाटा का लाभ मिलता है

BSNL के इस प्लान में मिलेगा 200GB डाटा, रिलायंस जियो को मिलेगी चुनौती
BSNL के इस प्लान में मिलेगा 200GB डाटा, रिलायंस जियो को मिलेगी चुनौती

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। BSNL ने एक नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को 200GB डाटा FUP (फेयर यूज पॉलिसी) लिमिट के साथ दिया जा रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्लान फिलहाल केरल टेलिकॉम सर्किल के लिए लॉन्च किया गया है। इस प्लान में यूजर्स को 20 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा मिलता है। आइए, जानते हैं इस प्लान के बारे में

BSNL 995 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल का यह प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में 200GB डाटा FUP (फेयर यूज पॉलिसी) लिमिट के साथ दिया जाता है। अगर, आप 200GB डाटा का इस्तेमाल कर लेते हैं तो आपकी स्पीड कम हो जाएगी और आपको 2 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर को फ्री ई-मेल आईडी और 1जीबी का क्लाउड स्पेस भी दिया जाता है।

BSNL ने लॉन्च किया एड-ऑन पैक

भारत संचार निगम लिमिटेड ने हाल ही में अपने पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए एड-ऑन पैक उतारे हैं, जिसमें यूजर्स को लिमिट के साथ या अनलिमिटेड डाटा का लाभ दिया जा रहा है। इन एड-ऑन पैक्स में से पहला पैक 240 रुपये का है, जिसमें यूजर्स को 3.5GB डाटा दिया जाता है। FUP सीमा समाप्त होने के बाद यूजर्स को 80 केबीपीएस की स्पीड से डाटा का लाभ मिलता है। दूसरा ऐड-ऑन पैक 340 रुपये का है, जिसमें यूजर्स को 3.5GB डाटा FUP लिमिट के साथ दिया जाता है। इसके अलावा एक और ऐड-ऑन पैक 666 रुपये का है, जिसमें यूजर्स को 11GB डाटा, 901 रुपये वाले पैक में 20GB डाटा, 1,711 रुपये वाले प्लान में 30GB अतिरिक्त डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को FUP सीमा समाप्त होने के बाद 128 केबीपीएस की स्पीड से डाटा का लाभ मिलता है।

रिलायंस जियो गीगा फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

Jio GigaFiber की रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें 10 बड़ी बातें

Vivo 20 अगस्त को लॉन्च कर सकता है, दुनिया का पहला 10GB रैम वाला स्मार्टफोन

Motorola P30 हुआ लॉन्च, जानें iPhone X की तरह दिखने वाले इस स्मार्टफोन में क्या है खास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।