विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSNL का दीवाली ऑफर, रिलायंस Jio की टक्कर में उतारा लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 06 Nov 2018 08:15 AM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 10:14 AM (IST)

BSNL के ये प्लान्स रिलांयस जियो के दीवाली वाले प्लान्स को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया गया है

BSNL का दीवाली ऑफर, रिलायंस Jio की टक्कर में उतारा लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
BSNL का दीवाली ऑफर, रिलायंस Jio की टक्कर में उतारा लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए खास दीवाली ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को लंबी वैलिडिटी मिलेगा। BSNL के ये प्लान्स रिलांयस जियो के दीवाली वाले प्लान्स को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया गया है। BSNL ने इस ऑफर के तहत कुल दो प्लान्स उतारे हैं, इन दोनों ही प्लान्स में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी का लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में

1,699 रुपये वाला प्लान

सबसे पहले बात कर लेते हैं इस 1,699 रुपये वाले लंबी वैलिडिटी के प्लान की। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग नेशनल रोमिंग के अलावा एसटीडी और लोकल कॉल्स बिलकुल फ्री मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 1,095 जीबी डाटा का लाभ मिलता है। इस डाटा का लाभ यूजर्स बिना किसी डेली लिमिट के साथ ले सकते हैं। कुल डाटा का इस्तेमाल कर लेने के बाद यूजर्स को 128Kbps की स्पीड से अनलिमिटे़ड डाटा मिलता है।

2,099 रुपये वाला प्लान

अब बात करते हैं 2,099 रुपये वाले लंबी वैलिडिटी के प्लान की। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग नेशनल रोमिंग के अलावा एसटीडी और लोकल कॉल्स बिलकुल फ्री मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 1,460 जीबी डाटा का लाभ मिलता है। इस डाटा का लाभ यूजर्स बिना किसी डेली लिमिट के साथ ले सकते हैं। कुल डाटा का इस्तेमाल कर लेने के बाद यूजर्स को 128Kbps की स्पीड से अनलिमिटे़ड डाटा मिलता है।

BSNL के ये दोनों ही प्लान्स देश के सभी 20 सर्किल के लिए उपलब्ध है। दिल्ली और मुंबई के यूजर्स को इस प्लान का लाभ नहीं मिलेगा। दिल्ली और मुंबई में एमटीएनएल की सेवा मिलती है।

Jio सेलिब्रेशन पैक

Jio सेलिब्रेशन पैक के तौर पर 8 जीबी डाटा भी उपलब्ध करा रही है। यह ऑफर 31 अक्टूबर तक वैध है। यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा दिया जाएगा। यह ऑफर यूजर्स को मिला है या नहीं यह देखने के लिए यूजर्स को MyJio ऐप पर जाना होगा। इसके बाद मेन्यू पर जाकर My Plans पर जाना होगा। अब जो पेज ओपन होगा उसमें यूजर्स को जियो सेलिब्रेशन पैक की डिटेल्स दिखाई दे जाएंगी।

यह भी पढ़ें:

Nokia 6.1 plus स्मार्टफोन को 1149 रुपए खरीदने का मौका, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

WhatsApp में जुड़ेंगे ये तीन नए फीचर्स, चैटिंग का मजा होगा दोगुना

दिवाली 2018: सिंगल डोर या मल्टी डोर, कौन सा फ्रिज आपके परिवार के लिए होगा बेहतर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।