यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मात्र ₹56 में यह कंपनी दे रही 1.5GB डाटा प्रतिदिन, जानें
BSNL ने 56 रुपये का प्लान मार्केट में उतारा है जिसके तहत 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन समेत कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने मार्केट में एक नया प्लान पेश किया है। साथ ही एक प्लान मार्केट से विड्रॉ यानी वापस ले लिया है। नए प्लान की बात करें तो कंपनी ने 56 रुपये का प्लान मार्केट में उतारा है जिसके तहत 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन समेत कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। यह प्लान 13 मई से लागू होगा। इसी कीमत में Reliance Jio 52 रुपये का एक प्लान उपलब्ध करा रही है जिसके तहत 150 एमबी डाटा दिया जात है।
BSNL 56 रुपये के प्लान की डिटेल्स: इस प्लान की वैधता 1.5 जीबी की है जिसके तहत 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 21 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इस प्लान में डाटा के अलावा भी कोई बेनिफिट मिलेगा या नहीं। आपको बता दें कि यह प्लान तमिलनाडू और चेन्नई सर्कल में उपलब्ध कराया गया है। इस प्लान को केवल सेल्फकेयर के जरिए ही रिचार्ज कराया जा सकता है। इसके लिए यूजर को STV DATA56 का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा इस प्लान को C-Top-Up या वेब पोर्टल से भी रिचार्ज किया जा सकेगा। वहीं, कंपनी ने STV46 प्लान को वापस ले लिया है। इस प्लान में यूझर्स को 2 दिन के लिए 1 जीबी डाटा दिया जाता है। इसके बाद 5 पैसे/MB की दर से चार्ज देना होता था।
अगर आप BSNL मैनेजमेंट ट्रेनी बनने के इच्छुक हैं तो आप इस बुक को पढ़ सकते हैं। यह Amazon पर उपलब्ध है।
BSNL STV 47 और STV 198: BSNL ने हाल ही में STV 47 में बदलाव किया है। इस प्लान में पहले अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग (मुंबई और दिल्ली को छोड़कर) और 11 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। BNSL ने इसमें अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए अपडेट किया है। बदलाव के बाद, इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ पूरी वैलिडिटी में 1GB डाटा भी साथ में मिलेगा। इसी के सात इस प्लान की वैलिडिटी को भी दो दिन कम कर दिया गया है। अब इसकी वैलिडिटी 9 दिनों की है। इस खबर की ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें यहां
अगर आप BSNL Telecom Technical Assistant Junior Engineer बनना चाहते हैं तो इस बुक से आपको काफी मदद मिल सकती है। इस खरीदने के लिए क्लिक करें यहां।
यह भी पढ़ें:
Android Q का पूरा नाम, फीचर से लेकर रोल आउट तक, जानें हर बात
Vivo Y15 भारत में ट्रिपल रियर कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
Realme X में 8GB रैम और स्नैपड्रैगन 710 प्रोेसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च, जानें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप