विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSNL का किफायती प्लान, सिर्फ 7 रुपये प्रतिदिन में डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

Published: Mon, 14 Oct 2024 01:00 PM (GMT+05:30)

BSNL की तरफ से कई अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान पेश किए जाते हैं। जियो और एयरटेल की तुलना में कंपनी कम ...और पढ़ें

BSNL के इस प्लान में मिल रहे तगड़े बेनिफिट
BSNL के इस प्लान में मिल रहे तगड़े बेनिफिट

HighLights

  1. 105 दिन की वैलिडटी वाला BSNL का अफोर्डेबल प्लान
  2. इसमें रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। यूजर्स के लिए किफायती रिचार्ज प्लान खोजना एक चुनौती बन गई है। जब से रिचार्ज महंगे हुए हैं तभी से यूजर्स अपने लिए अफोर्डेबल रिचार्ज ऑप्शन तलाश रहे हैं। सस्ते रिचार्ज के लिए लाखों लोग तो ऐसे हैं, जो सिम पोर्ट करवा चुके हैं। जहां जियो-एयरटेल जैसी कंपनियों के प्लान बहुत महंगे हैं तो दूसरी तरफ बीएसएनएल है जो इन दोनों की तुलना में सस्ते प्लान ऑफर करती है।

अगर आप अपने लिए BSNL का कोई सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो यहां एक ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें 7 रुपये से कम खर्च में रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट मिलते हैं।

BSNL का अफोर्डेबल प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी 105 दिनों की वैलिडिटी के लिए एक किफायती प्लान ऑफर करती है। इसमें यूजर्स को इस वैलिडिटी के लिए रोजाना 2GB डेटा मिलता है। साथ में 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें कुल 210 जीबी डेटा रोलआउट किया जाता है। इसकी कीमत 666 रुपये है। इसे बीएसएनएल का ‘सिक्सर प्लान’ भी कहा जाता है। कंपनी इसे पहली बार 2017 में लेकर आई थी। 

जियो और एयरटेल से काफी सस्ता

जियो और एयरटेल की तुलना में बीएसएनएल का यह प्लान काफी कम दाम में इन बेनिफिट्स के साथ आता है, जबकि ये दोनों ही कंपनियों ऐसा कोई प्लान ऑफर नहीं करती है। इसमें तीन महीने से भी ज्यादा की वैलिडिटी मिल रही है। जियो और एयरटेल के इतनी वैलिडिटी वाले प्लान काफी महंगे हैं।

BSNL RS 108 प्लान: कंपनी का 108 रुपये वाला प्लान भी है, जो सिम एक्टिवेट रखने के लिए सही है। इसमें रोजाना 1 जीबी डेटा रोलआउट किया जाता है और महीनेभर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

यह भी पढ़ें- Jio ने लॉन्च किए दो सस्ते प्लान, कम खर्च में 84 दिनों के लिए डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर कर रही कंपनी

BSNL अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने पर पूरा जोर दे रही है। कंपनी ने अगले एक साल में 5G और 4G कनेक्टिविटी को बेहतर करने की योजना बनाई है। कंपनी ने एक लाख मोबाइल टावरों को 4जी सर्विस से लैस करके बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की योजना की रूपरेखा तैयार की है, जो मौजूदा 24,000 टावरों से काफी अधिक है। इसके अलावा, पिछले कुछ महीनों में कंपनी के ग्राहकों में भी ठीक-ठाक बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि दूसरी कंपनियों के ग्राहक इस दौरान कम हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card में कौन-सी जानकारी कितनी बार करवा सकते हैं अपडेट, DOB को लेकर सबसे सख्त नियम