विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio ने लॉन्च किए दो सस्ते प्लान, कम खर्च में 84 दिनों के लिए डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Published: Fri, 11 Oct 2024 06:18 PM (IST)

रिलायंस जियो ने उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं जिन्हें कम खर्च ...और पढ़ें

जियो ने लॉन्च किए दो नए प्लान
जियो ने लॉन्च किए दो नए प्लान

HighLights

  1. मुफ्त में मिल रहा OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन
  2. 84 दिनों के लिए रोजाना मिलेगा 2GB डेटा
  3. डेली डेटा खत्म होने के बाद अनलिमिटेड 5G डेटा

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को फेस्टिव सीजन में नए प्रीपेड प्लान लॉन्च करके तोहफा दिया है। कंपनी दो नए प्लान लेकर आई है, इन्हें ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए लाया गया है जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी के साथ बेनिफिट्स भी अच्छे चाहते हैं। जियो के 1,028 रुपये और 1,029 रुपये वाले प्लान में कॉलिंग- डेटा के साथ बहुत कुछ मिलता है। टैरिफ में बढ़ोत्तरी के बाद ये जियो के पहले ऐसे प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को कम कीमत में ही कई तरह की सुविधाएं मिल रही हैं।

जियो का 1,028 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के 1,028 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और कुल 168GB डेटा मिलता है। प्लान में हर दिन यूजर्स के लिए 2GB डेटा रोलआउट किया जाता है। अगर आप किसी ऐसे इलाके में रहते हैं जहां 5G नेटवर्क आते हैं तो आपका और भी फायदा होने वाला है।

डेली डेटा पैक खत्म होने के बाद ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G इंटरनेट मिलता है। खास बात है इस प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट। इसमें स्विगी वन लाइट मेंबरशिप मुफ्त में मिल रहा है। इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड भी मिल रहा है।

जियो 1029 रुपये का रिचार्ज प्लान

1,029 रुपये का रिचार्ज प्लान 1,028 रुपये के प्लान के जैसे ही लाभ प्रदान करता है। इस प्लान के साथ आपको 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस और रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इस तरह प्लान के एक्टिव रहने पर आपको कुल 168GB डेटा मिलता है। अगर आप 5G कवरेज वाले इलाके में रहते हैं, तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा का भी आनंद ले सकते हैं। इसमें ग्राहकों को Amazon Prime Lite की फ्री मेंबरशिप मिल रही है। बाकी इसमें 1028 रुपये वाले प्लान की तरह JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

कौन-सा प्लान बेहतर?

अगर आप ज्यादा ऑर्डर वगैरह करते हैं तो आपको 1,028 रुपये वाले प्लान के साथ जाना चाहिए। इसमें स्विगी वन लाइट मेंबरशिप फ्री में मिल रहा है। अगर आप मूवीज या वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो आपको जियो के 1,029 रुपये वाले प्लान को एक्टिव करवा लेना चाहिए। कुल मिलाकर दोनों ही प्लान कम खर्च में अच्छे-खासे बेनिफिट ऑफर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिवाली पर ऑनलाइन शॉपिंग में हो सकता है फ्रॉड, ज्यादा डिस्काउंट का लालच बुरी बला