BenQ GV50 स्मार्ट प्रोजेक्टर Google TV सपोर्ट के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
BenQ GV50 स्मार्ट प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च हो गया है। इस प्रोजेक्टर को अमेजन या बेनक्यू की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। Google TV OS और इन-बिल्ट Netflix सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसमें 18W का स्पीकर और बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह सिंगल चार्ज में 150 मिनट वीडियो प्लेबैक की क्षमता रखता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। BenQ GV50 Smart FHD Laser पोर्टेबल प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च हो गया है। इसे लेकर कंपनी का दावै हे कि यह फ्लैक्सीबल प्रोजेक्शन एंगल के साथ 120 इंच तक की स्क्रीन ऑफर करता है। बेनक्यू का यह प्रोजेक्टर Google TV OS और इन-बिल्ट Netflix सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसेक साथ ही इस प्रोजेक्टर में इन-बिल्ट 18W 2.1 चैनल स्पीकर दिया जाएगा। यहां हम आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
BenQ GV50 की कीमत
BenQ GV50 को भारत में 69,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस प्रोजक्टर को 22 अप्रैल से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। यह अमेजन और BenQ ई-स्टोर पर 22 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस पोर्टेबल प्रोजेक्टर पर कंपनी 2 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।
BenQ GV50 की खूबियां
BenQ GV50 को इंटेलिजेंट स्क्रीन अडेप्टेशन टेक्नोलॉजी फीचर्स जैसे - ऑटो फोकस, ऑटो 2D कीस्टोन करैक्शन और ऑब्स्टकल अवॉइडेंस के साथ लॉन्च किया गया है। BenQ का यह प्रोजेक्टर 135-डिग्री वर्टिकल प्रोजेक्शन फ्लैक्सीबिलिटी ऑफर करता है।
इसमें दी गई इंटीग्रेटड बैटरी इसे 150 मिनट वीडियो प्लेबैक या 280 मिनट ब्लूटूथ म्यूजिक प्लेबैक ऑफर करती है। BenQ GV50 में कंपनी ने CinematicColor और CinematicSound टेक्नोलॉजी, Rec. 709 कलर प्रीसिजन, 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो और HDR10/HLG सपोर्ट दिया है।
बेनक्यू का यह प्रोजेक्टर 120-इंच FHD (1080) स्क्रीन ऑफर करता है। इस स्मार्ट प्रोजेक्टर में डेटा ट्रांसफर के लिए USB-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें DisplayPort आउटपुट और मोबाइल डिवाइसेस और Nintendo Switch के लिए पावर डिलिवरी पोर्ट दिया गया है। इस पोर्टेबल प्रोजेक्टर में 18W 2.1 चैनल का स्पीकर दिया है, जो Dolby Audio सपोर्ट करता है।
यह प्रोजेक्टर ओमनीडायरेक्शनल एंगल सपोर्ट, टू-स्टेज टिल्ट प्रोजेक्शन, डिजिटल जूम और डिजिटल H/V लेंस शिफ्ट सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसके साथ ही BenQ GV50 में गेमिंग, गूगल टीवी और नेटफ्लिक्स का भी सपोर्ट दिया गया है। BenQ प्रोजेक्टर को SmartRemote ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।