विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एप्पल ने विंडोज 10 माइक्रोसॉफ्ट स्टोर के लिए लॉन्च की iTunes एप, जानें कैसे करें इनस्टॉल

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Fri, 27 Apr 2018 03:41 PM (IST)Updated: Fri, 27 Apr 2018 04:19 PM (IST)

एप्पल iTunes माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर हुआ उपलब्ध

एप्पल ने विंडोज 10 माइक्रोसॉफ्ट स्टोर के लिए लॉन्च की iTunes एप, जानें कैसे करें इनस्टॉल
एप्पल ने विंडोज 10 माइक्रोसॉफ्ट स्टोर के लिए लॉन्च की iTunes एप, जानें कैसे करें इनस्टॉल

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। एप्पल ने विंडोज 10 माइक्रोसॉफ्ट स्टोर के लिए अंततः आईट्यून्स एप लॉन्च कर दी है। माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में यूजर्स द्वारा आईट्यून्स को काफी बार सर्च किया गया है लेकिन एप अभी तक विंडोज यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं थी। अब यह एप यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। माइक्रोसॉफ्ट 10S मोड यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से ही एप इनस्टॉल करने की अनुमति देता है। आईट्यून्स माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

कैसे करें इनस्टॉल: याद दिला दें, माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल एक कांफ्रेंस में यह घोषणा की थी की आईट्यून्स को 2017 के अंत तक स्टोर में उपलब्ध करा दिया जाएगा। लेकिन इसे संभावित से 4 महीने अधिक का समय लगा। 2017 के अंत में एप्पल ने कन्फर्म किया था की वो माइक्रोसॉफ्ट स्टोर 2017 में आईट्यून्स एप को रिलीज नहीं करेगा। अगर आप माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से आईट्यून्स एप को इनस्टॉल करते हैं तो इसकी अपडेट्स एप्पल नहीं बल्कि माइक्रोसॉफ्ट हैंडल करेगा। माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से आईट्यून्स इनस्टॉल करने के लिए आपको X86 या X64 विंडोज 10 मशीन की जरुरत पड़ेगी।

क्या है विंडोज 10 S मोड: विंडोज 10 S मोड के साथ माइक्रोसॉफ्ट अधिक सुरक्षा देने के प्रयास में है। इसी कारण यूजर्स अब थर्ड-पार्टी से एप्स इनस्टॉल नहीं कर पाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा वेरिफाइड की गई एप्स को ही डाउनलोड किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: 

फ्लिपकार्ट की सेल में 1000 रुपए से कम में खरीदें ये 10 गैजेट्स, जानें पेटीएम के ऑफर्स

शाओमी ने अपने यूजर्स के लिए की बड़ी घोषणा, पढ़ें आपको क्या फायदा देने वाली है कंपनी

एयरटेल ने पेश किया एक और डेटा प्लान, इन यूजर्स के लिए होगा फायदे का सौदा

यूट्यूब को 80 लाख से अधिक वीडियोज करनी पड़ी डिलीट, जानें क्यों उठाना पड़ा यह कदम

शाओमी मी 6X स्नैपड्रैगन 660 के साथ लॉन्च, पढ़ें नोकिया 7 प्लस से कम्पैरिजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।