विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरटेल ने उतारा 299 रुपये का नया प्लान, वोडाफोन और जियो को मिलेगी चुनौती

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 23 Jul 2018 01:17 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Jul 2018 09:44 AM (GMT+05:30)

एयरटेल ने रिलायंस जियो और वोडाफोन को चुनौती देने के लिए 45 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान उतारा है

एयरटेल ने उतारा 299 रुपये का नया प्लान, वोडाफोन और जियो को मिलेगी चुनौती
एयरटेल ने उतारा 299 रुपये का नया प्लान, वोडाफोन और जियो को मिलेगी चुनौती

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। एयरटेल ने रिलायंस जियो, वोडाफोन समेत अन्य टेलिकॉम कंपनियों से मिल रही चुनौती का सामना करने के लिए 299 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान का मुकाबला रिलायंस जियो के 299 रुपये वाले प्लान से होगा। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 45 दिनों की होगी और यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। एयरटेल ने खासतौर पर इस प्लान को ग्रामीण क्षेत्रों के यूजर्स को ध्यान में रखकर उतारा है। आइए, जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में

एयरटेल 299 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 45 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में यूजर्स को डाटा का लाभ नहीं मिलेगा, यानी की इस प्लान में केवल वॉयस कॉलिंग का ही लाभ मिलेगा। हालांकि, एयरटेल के 249 रुपये और 349 रुपये के कॉम्बो प्लान में यूजर्स को वॉयस और डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा, 199 रुपये वाले प्लान में भी यूजर्स को 1.4 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैधता 18 दिनों की है और इसमें फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

रिलायंस जियो 299 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के 299 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही 84 जीबी 4जी डाटा का भी लाभ मिलता है। जियो के अन्य प्लान की तरह ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को 3 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से डाटा का लाभ मिलता है। यूजर्स अगर ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करते हैं तो उनके लिए यह प्लान बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

वोडाफोन 255 रुपये का प्लान

वोडाफोन के पास 299 रुपये वाला कोई प्रीपेड प्लान उपलब्ध नहीं है। हालांकि, वोडाफोन यूजर्स के लिए 255 रुपये का प्लान उपलब्ध है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (प्रतिदिन 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट) के साथ ही प्रतिदिन 2 जीबी 3जी/4जी डाटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी उपलब्ध है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

यह भी पढ़ें:

वॉट्सऐप हुआ ट्विटर पर ट्रोल, नए नियम के बाद यूजर्स ने किए मजेदार ट्विट्स

यहां से ऑनलाइन बुक किया रेलवे टिकट, तो देना होगा ज्यादा किराया

Sony Xperia XZ3 और Xiaomi Mi A2 के फीचर्स हुए लीक, जानें क्या होगा खास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।