स्मूथ डिस्प्ले के लिए कौन-सा Smartphone है बेस्ट? हाई रिफ्रेश रेट कैसे बनाता है आपके एक्सपीरियंस को बेहतर
High Refresh Rate In Smartphone एक स्मार्टफोन में यूजर के लिए अलग-अलग फीचर्स की सुविधा मिलती है। हालांकि डिस्प्ले को लेकर मिलने वाली रिफ्रेश रेट भी मायने रखता है। एक हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के फायदे इस आर्टिकल में बता रहे हैं। (फोटो- जागरण)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन खरीदने के साथ ही हर यूजर की एक अलग जरूरत होती है। कुछ यूजर्स को कम बजट में ठीक-ठाक फीचर्स वाला डिवाइस चाहिए होता है तो कुछ यूजर्स को गेमिंग के लिए बड़े और स्मूथ डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहिए होता है।
अगर आप भी स्मार्टफोन में स्मूथ डिस्प्ले के लिए एक बढ़िया स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। इस आर्टिकल में स्मार्टफोन के हाई रिफ्रेश रेट के बारे में ही बात करेंगें।
स्मूथ डिस्प्ले के लिए कितना होना चाहिए रिफ्रेश रेट?
सबसे पहले तो यह समझने की जरूरत है कि आखिर स्मूथ डिस्प्ले के लिए स्मार्टफोन में रिफ्रेश रेट कितना होना चाहिए। अगर आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं है तो आप मिड बजट स्मार्टफोन के ऑप्शन पर जा सकते हैं। इस सेगमेंट के डिवाइस में आपको 60Hz से ज्यादा रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले मिल जाते हैं।
स्मूथ डिस्प्ले के लिए 90Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट डिवाइस आपको बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं। वहीं बहुत से डिवाइस में यूजर के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट का ऑप्शन भी मौजूद है।
रिफ्रेश रेट का क्या मतलब है?
स्मूथ डिस्प्ले के लिए रिफ्रेश रेट मायने रखता है। एक सेकंड में स्क्रीन जितनी बार इस पर डिस्प्ले होने वाले इमेज को रिफ्रेश करती है, उस काउंट को रिफ्रेश रेट से जाना जाता है। इमेज को रिफ्रेश करने का यह प्रॉसेस जितना ज्यादा होगा उतना ही अच्छा व्यूंइग एक्सपीरियंस मिलता है।
हाई रिफ्रेश रेट वाले स्मार्टफोन का क्या फायदा है?
अगर आपका स्मार्टफोन ज्यादा रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है तो कंटेंट को बिना फ्रिक्शन के देखा जा सकेगा।
खास कर स्मार्टफोन पर किसी भी वेबसाइट का इस्तेमाल करने के दौरान यूजर को स्क्रोलिंग करने में सहूलियत रहती है। कंटेंट आसानी से अप और डाउन स्क्रोल किया जा सकेगा।
स्मूथ डिस्प्ले के साथ कौन से स्मार्टफोन आते हैं?
स्मूथ डिस्प्ले के लिए नया स्मार्टफोन चेक कर रहे हैं तो Asus ROG Phone 6, Asus ROG Phone 5s, Motorola Edge 30 series, Xiaomi Redmi K50i 5G, Realme 9 5G SE को देख सकते हैं। बता दें, स्मूदर डिस्प्ले के लिए ज्यादा रिफ्रेश रेट वाले डिवाइस की बैटरी की खपत ज्यादा होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।