Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss OTT Season 2 का फ्री में लेना चाहते हैं मजा, JioCinema दे रहा मौका, ऐसे देखें शो

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 08:32 AM (IST)

    How To Watch Bigg Boss OTT Season 2 Free In JioCinema बिग बॉस देखना पसंद है और अब तक किसी भी सीजन का मिस नहीं किया है तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकत ...और पढ़ें

    Hero Image
    How To Watch Bigg Boss OTT Season 2 Free In JioCinema

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। बिग बॉस के घर का ड्रामा हर दूसरे यूजर का दिल लुभाता है। ऐसे में अगर आप भी बिग बॉस देखना पसंद करते हैं तो ये आर्टिकल आपका दिल खुश कर सकता है। इन दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 चल रहा है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का मजा फ्री में आप भी ले सकते हैं। मालूम हो कि सीजन 2 की शुरूआत 17 जून से हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल यूजर्स को फ्री में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 देखने का मौका जियो सिनेमा दे रहा है। ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ने एलान किया है कि प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए फ्री में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।

    Bigg Boss OTT सीजन 2 को फ्री में Jio Cinema पर कैसे देखें?

    • Bigg Boss OTT सीजन 2 को प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखने के लिए सबसे पहले Jio Cinema app इन्स्टॉल करना होगा।
    • Jio Cinema app इन्स्टॉल करने के बाद, इसे ओपन कर अकाउंट के लिए साइन-इन करना होगा।
    • अकाउंट क्रिएट होने के बाद सर्च बार में Bigg Boss OTT 2 सर्च करना होगा।
    • इसके बाद आप चाहें तो एपिसोड 1 से भी स्टार्ट कर सकते हैं, या इसे स्किप भी कर सकते हैं।
    • प्लेटफॉर्म पर आप अपनी जरूरत और सुविधा के मुताबिक Bigg Boss OTT 2 के अब तक के एपिसोड देख सकते हैं।

    बिना ऐप इन्स्टॉल किए Bigg Boss OTT सीजन 2 फ्री में कैसे देखें?

    अगर आपके स्मार्टफोन स्टोरेज का इशू है या आप ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं, तो बिना ऐप डाउनलोड किए भी Bigg Boss OTT सीजन 2 देख सकते हैं।

    • इसके लिए सबसे पहले Jio Cinema की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
    • यहां होम पेज पर ही TV Shows टैब पर क्लिक करना होगा।
    • स्क्रोल डाउन करते हुए Bigg Boss OTT 2 दिखेगा, जिसे सेलेक्ट करना होगा।
    • Bigg Boss OTT 2 के जिस एपिसोड को देखना चाहते हैं, सेलेक्ट कर प्ले करना होगा।