आज भी करते हैं 2जी नेटवर्क का इस्तेमाल, इस तरीके से बढ़ाए इंटरनेट स्पीड
इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे सॉफ्टवेयर के बारे में बताएंगे जो इंटरनेट की स्पीड को बढ़ा सकता है
नई दिल्ली (जेएनएन)। रिलायंस जियो के आने के बाद यूजर्स 4जी का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं। हालांकि, अब भी कई ऐसे यूजर्स हैं जो 2जी का प्रयोग कर रहे हैं। आज जहां लोग 4जी से 5जी की तरफ बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो 4जी फोन और 4जी प्लान्स अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। ऐसे यूजर्स आज भी 2जी का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन 2जी स्पीड में बेहतर डाउनलोडिंग स्पीड मिल पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो हम इस पोस्ट में आपकी समस्या का निदान करने जा रहे हैं।
यह सॉफ्टवेयर करेगा मदद:
आज हम आपको एक ऐसे सॉफ्टेवयर के बारे में बताएंगे जो 2जी पर भी बेहतर इंटरनेट स्पीड देने में सक्षम है। इसका नाम इंटरनेट डाउनलोड मैनेजर है। यह इंटरनेट पर आसानी से मिल जाएगा। इसके जरिए ऑडियो, वीडियो समेत कई तरह की फाइल्स को डाउनलोड किया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आपको किसी कारणवश फाइल को डाउनलोडिंग से रोकना पड़ता है तो आप दूसरे दिन उसे वही से वापस डाउनलोड कर पाएंगे। इसके जरिए आप इंटरनेट स्पीड की लिमिट भी तय कर पाएंगे।
इंटरनेट डाउनलोड मैनेजर के फीचर्स:
1. यह सभी तरह के लोकप्रिय ब्राउजर्स को सपोर्ट करता है। साथ ही किसी भी थर्ड पार्टी इंटरनेट एप्लिकेशन में इंटीग्रेट हो सकता है।
2. महज एक क्लिक में किसी भी वीडियो या अन्य लिंक को डाउनलोड कर सकता है।
3. यह डाउनलोड स्पीड को 5 गुना तक बढ़ा सकता है।
4. अगर किसी डाउनलोड को बीच में बंद कर दिया जाता है तो उसे वही से दोबारा डाउनलोड किया जा सकता है।
5. इसमें ऑटोमैटिक एंटीवायरस चेकिंग भी मौजूद है जो डाउनलोड्स को वायरस से बचाते हैं।
6. इसमें ऐसा फीचर भी दिया गया है जो किसी भी एप्लिकेशन से किसी भी कंटेंट को डाउनलोड कर सकता है।
7. इसमें बिल्ट-इन स्केड्यूलर दिया गया है। इसके जरिए इंटरनेट कंप्यूटर में एक निश्चित समय पर ओपन हो जाएगा। फाइल डाउनलोड कर फिर से कंप्यूटर अपने आप बंद हो जाएगा।
8. यह कई तरह के प्रॉक्सी सर्वर को सपोर्ट करता है।
9. इसके जरिए एक साथ कई फाइल्स को डाउनलोड किया जा सकता है।
10. इसके जरिए डाउनलोड्स को कैटेगरीज के हिसाब से ऑर्गेनाइज किया जा सकता है।
11. सॉफ्टेवयर में किसी भी लिंक को ड्रैग और ड्रॉप कर फाइल को डाउनलोड किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
अब यात्री भीम एप से भी कर पाएंगे उबर का भुगतान
फेसबुक से फोटोग्राफी होगी अब और भी मजेदार, आया 360 डिग्री फोटो फीचर
अब हवाई यात्री अपनी टिकट के साथ ही बुक कर पाएंगे कैब
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।