विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AC Tips: एक घंटे में कितनी बिजली की खपत करता है आपका एसी, ऐसे कर लें चुटकियों में चेक

Published: Fri, 29 Mar 2024 02:01 PM (IST)

Electricity consumption of AC गर्मियों में AC का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से बिजली खर्च भी काफी ...और पढ़ें

कितनी बिजली की खपत करता है आपका AC
कितनी बिजली की खपत करता है आपका AC

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। देश के कई इलाकों में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में कूलर,पंखे और एसी बाहर आ चुके हैं। गर्मी से राहत दिलाने के लिए AC का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसमें बिजली भी खूब खर्च होती है। यहां हम बताने वाले हैं कि एक टन का AC कितनी बिजली की खपत करता है और कम बिजली बिल के लिए कौन से टिप्स फॉलो करने चाहिए।

कितनी होती है बिजली खपत?

आमतौर पर मार्केट में 1 टन एसी 1.5 टन ऐसी अधिकतर देखने को मिलते हैं। एक टन का मतलब AC 1000 वॉट और 1.5 टन का मतलब 1500 वॉट होता है। यानी यहां साफ है कि एक टन का एसी (Air Conditioner) 1000 वॉट बिजली की खपत करेगा। लेकिन अब सवाल है कि ये बिजली खपत कितने समय होती है तो आइए इसका भी जवाब जानते हैं।

ध्यान देने वाली बात है कि एक टन क्षमता वाले दो एसी अलग-अलग बिजली की खपत भी कर सकते हैं। यह उनकी रेटिंग पर निर्भर करता है। आसान करके समझें तो मान लीजिये आपके एक टन का AC है जिसे 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है तो वह एक घंटे में 1000 वाट यानी 1 यूनिट बिजली की खपत करेगा।

इन चीजों पर निर्भर होती खपत

अगर आपने ध्यान दिया हो तो AC पर उसकी EER (एनर्जी एफिशिएंसी रेश्यो) या फिर ISEER रेटिंग और कुलिंग क्षमता दी गई होती है। जिससे आसानी से बिजली खपत को कैल्कूलेट किया जा सकता है। यदि आपके एसी पर EER रेटिंग 0.92 है और आपके AC की कूलिंग कैपिसिटी 1000 है। तो यहां आपके एक फॉर्मूला लगाना होगा। आपको कूलिंग कैपिसिटी को EER रेटिंग से भाग कर देना है।

8 घंटे में कितनी यूनिट

यहां 0.92 का 1000 में भाग करने पर 1086 निकलता है। यानी आपका AC एक घंटे में 1086 वाट बिजली की खपत करेगा। दूसरी तरफ 1.5 टन का AC 1500 वॉट बिजली की खपत करता है। इसका मतलब है कि अगर आप दिन में आठ घंटे एसी का इस्तेमाल करते हैं तो यह प्रतिदिन 12 यूनिट बिजली की खपत करेगा।

इस हिसाब से एक घंटे में लगभग 1.5 यूनिट बिजली खर्च औसत निकलता है। अगर आपके यहां 10 रुपये युनिट बिजली है तो एक घंटा एसी चलाने के लिए 15 रुपये खर्च करने होंगे। 

ये भी पढ़ें- Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! अब इन 19 सर्कल में नहीं मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।