यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! अब इन 19 सर्कल में नहीं मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता प्लान
Airtel अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से ऐसे प्लान लाता है जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते ...और पढ़ें

HighLights
- एयरटेल ने 99 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को देशभर के 19 सर्किल से हटा दिया है।
- टेलीकॉम नेटवर्क ने कुछ राज्यों में मिनिमम चार्ज पैक बढ़ा दिया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एयरटेल भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनी में गिनी जाती है। ये कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से प्लान लाती है। इसी लिस्ट में 99 रुपये के प्लान को भी जगह दी गई है। मगर अब कंपनी ने 17 सर्किलों से 99 रुपये का बेस प्लान हटा दिया।
इसके साथ ही महाराष्ट्र और केरल में अपने कस्टमर्स के लिए 155 रुपये का पैक लॉन्च किया। यानी कि कुल 19 सर्कल में 99 वाला प्लान काम नहीं करेगा।
19 सर्कल में नहीं मिलेगा 99 रुपये का प्लान
- एयरटेल के पूरे भारत में 22 सर्कल है , जिसमें से 19 सर्किल में 99 रुपये का प्लान ऑफर नहीं किया जा रहा है।
- इसका मतलब यह भी है कि अगर आपको अपने सिम कार्ड नंबर को एक्टिव रखना हैं तो उन्हें कम से कम 155 रुपये का का रिचार्ज करना होगा।
- हालांकि अभी भी कोलकाता, गुजरात और मध्य प्रदेश में 99 रुपये वाला उपलब्ध है। कंपनी का प्लान है कि वह 155 रुपये का प्लान के साथ आपको बेहतर सुविधाएं दे सके।
.jpg)
यह भी पढ़ें - Bill Gates और Modi के बीच AI को लेकर क्या हुई बात? सवाल-जवाब का कुछ यूं चला सिलसिला...
एयरटेल का 155 रुपये का प्लान
- इस प्लान की बात करें तो यह प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉल, 300SMS और 1GB डेटा मिलता है।
- वहीं 99 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जिसमें 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल और 200MB डेटा मिलता है।
- एयरटेल के 155 वाले प्लान के साथ मुफ्त विंक म्यूजिक और हेलोट्यून्स लाभ की भी सुविधा मिलती है।
- आपको बता दें कि भारत में एयरटेल के 365 मिलियन यूजर्स हैं, जबकि जियो के 391 मिलियन कस्टमर्स हैं।
- आपको बता दें कि वोडाफोन-आइडिया भी अपने ग्राहकों को यही प्लान ऑफर करने की योजना बना रही है क्योंकि उसे भी हर तिमाही में कस्टमर्स और राजस्व का नुकसान हो रहा है।
यह भी पढ़ें - itel S24: 108MP कैमरा और 5000 mAh बैटरी वाला फोन हुआ लॉन्च, तीन कलर ऑप्शन में कर सकते हैं खरीदारी