विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फोटोज से लेकर अकाउंट लीक होने तक 2018 फेसबुक के लिए रहा बेहद खराब, जानें क्यों

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 24 Dec 2018 05:12 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 10:26 AM (IST)

यहां हम इस वर्ष हुए फेसबुक के उन वाक्यों की जानकारी दे रहे हैं जिसके चलते यह वर्ष फेसबुक के लिए बेहद खराब रहा

फोटोज से लेकर अकाउंट लीक होने तक 2018 फेसबुक के लिए रहा बेहद खराब, जानें क्यों
फोटोज से लेकर अकाउंट लीक होने तक 2018 फेसबुक के लिए रहा बेहद खराब, जानें क्यों

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। वर्ष 2018 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के लिए अच्छा नहीं रहा। इसके पीछे कई बड़े कारण मौजूद हैं। इन सब की शुरुआत मार्च में हुई थी। इसके बाद से हर महीने फेसबुक कोई न कोई परेशानी में फंसता आ रहा है। लाखों यूजर्स का डाटा मिस्यूज होना हो या डाटा और फोटोज लीक होना फेसबुक के लिए आम बात रही है। यहां हम इस वर्ष हुए फेसबुक के उन वाक्यों की जानकारी दे रहे हैं जिसके चलते यह वर्ष फेसबुक के लिए बेहद खराब रहा।

87 मिलियन यूजर्स का डाटा हुआ मिस्यूज:

यह रिपोर्ट किया गया था कि यूके आधारित कंस्लटेंसी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक के लाखों यूजर्स का डाटा मिस्यूज किया था। इस डाटा को वर्ष 2016 में हुए अमेरिका प्रेसडेंशियल इलेक्शन्स के लिए इस्तेमाल किया गया था।

50 मिलियन यूजर्स का डाटा हुआ हैक:

कंस्लटेंसी कैम्ब्रिज एनालिटिका का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि सितंबर महीने में एक और मामला सामने आ गया था। इस मामले में पता चला था कि फेसबुक का View as फीचर के जरिए लाखों यूजर्स का डाटा हैकर्स एक्सेस कर पा रहे थे।

यूजर का डाटा नहीं है फेसबुक की प्राथमिकता:

यूके की पार्यामेंट्री कमिटी ने उसके और फेसबुक एग्जीक्यूटिव की बातचीत की जानकारी दी जिसमें कहा गया था कि फेसबुक ने दावा किया था कि यूजर का डाटा उनकी प्राथमिकता नहीं है।

6.3 मिलियन यूजर्स की फोटो हुईं लीक:

कुछ समय पहले 6.8 मिलियन फेसबुक यूजर्स की फोटो डेवलपर्स के पास लीक हो गई थीं। सबसे अहम बात यह थी की डेवलपर्स यूजर्स की वो फोटो भी देख पा रहे थे जो उन्होंने कभी पोस्ट भी नहीं की थीं।

मार्क जकरबर्ग की घटी लोकप्रियता:

जब यह वर्ष शुरू हुआ था तब जकरबर्ग तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। लेकिन नवंबर में जकरबर्ग 6 नंबर पर आ गए थे। अब उनकी संपत्ति 17 बिलियन डॉलर के करीब घट गई है।

दो बड़े लोगों ने छोड़ा फेसबुक:

इस वर्ष फेसबुक को वॉट्सऐप के को-फाउंडर और सीईओओ जैन कुओम ने और इंस्टाग्राम के को-फाउंडर केविन सिस्ट्रोम ने छोड़ दिया है।

#DeleteFacebook बना ट्रेंड:

इतने मामलों के बाद फेसबुक यूजर्स अपना अकाउंट डिलीट कर रहे थे। यही नहीं, वॉट्सऐप के को-फाउंडर ब्रायन एक्टन ने ट्विट कर कहा था कि यूजर्स को अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर देना चाहिए।

यूजर डाटा प्रोटेक्ट न करने के लिए फेसबुक पर लगा करोड़ों का फाइन:

फेसबुक पर इटली ने 11.7 मिलियन डॉलर का फाइन लगाया था। इसका मुख्य कारण यह था कि फेसबुक यूजर्स को डाटा के लिए गुमराह कर रही थी।

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy A10 में हो सकता है अंडरडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, जानकारी हई लीक

Xiaomi Mi Play वाटरड्रॉप नॉच और ड्यूल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

TV, पावर बैंक, डिजिटल कैमरा समेत ये इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना हुआ सस्ता, जानें 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।