विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivo Nex रिव्यू: बेजल लेस डिस्प्ले और पॉप-अप कैमरा से लैस कैसा है यह फ्यूचर स्मार्टफोन, पढ़ें

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Wed, 01 Aug 2018 06:14 PM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 07:29 AM (IST)

वीवो नेक्स की नई टेक्नोलॉजीज यूजर्स के कितने काम की, जानें

Vivo Nex रिव्यू: बेजल लेस डिस्प्ले और पॉप-अप कैमरा से लैस कैसा है यह फ्यूचर स्मार्टफोन, पढ़ें
Vivo Nex रिव्यू: बेजल लेस डिस्प्ले और पॉप-अप कैमरा से लैस कैसा है यह फ्यूचर स्मार्टफोन, पढ़ें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। वीवो नेक्स स्मार्टफोन बेजल लेस स्मार्टफोन्स की श्रेणी में लॉन्च हुआ ऐसा फोन है जिसमें यूजर्स को सही मायनों में फुल व्यू डिस्प्ले का अनुभव मिलेगा। आईफोन 10 के लॉन्च होने के बाद वनप्लस 6, आसुस जेनफोन 5Z, हुवावे P20 प्रो जैसे कई फोन्स में फुल व्यू डिस्प्ले पेश किया गया। वीवो नेक्स को 44990 रुपये में पेश किया गया है। फोन अमेजन इंडिया और वीवो ई-स्टोर पर उपलब्ध होगा। फोन की एक अन्य खासियत इसका इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 845 SoC के साथ 8GB रैम से लैस है।

डिस्प्ले और डिजाइन: स्मार्टफोन निर्माता अब तक फुल व्यू डिस्प्ले को 18:9 या 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो में पेश कर रहे थे। इसके बावजूद फोन की स्क्रीन पर पतले बेजल टॉप और बॉटम पर मौजूद होते हैं। वीवो ने इस मामले में अपने प्रतिस्पर्धियों से बाजी मारते हुए सही मायनों में एज-टू-एज डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन पेश कर दिया है। फोन में 6.59 इंच सुपर अमोलेड स्क्रीन के साथ फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन दिया गया है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 19:3:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.24 प्रतिशत है। फोन की स्क्रेन ब्राइट है और बड़ी स्क्रीन पर गेम्स खेलने या वीडियोज देखने का अलग ही अनुभव मिलता है।

नई टेक्नोलॉजी: फुल व्यू डिस्प्ले के लिए वीवो ने साउंडकास्टिंग टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया है। इससे फोन का डिस्प्ले ही स्पीकर बन जाता है। इसके अलावा फुल व्यू डिस्प्ले जैसा फीचर देने के लिए वीवो नई फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी भी लेकर आया है। इस फोन का नीचे की ओर का आधा डिस्प्ले ही फिंगरप्रिंट स्कैनर का काम करता है। यह फीचर सबसे पहले वीवो X21 में पेश किया गया था। वीवो नेक्स इस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला दूसरा स्मार्टफोन है। हालांकि, इस फीचर को इस्तेमाल करते हुए फोन को अनलॉक करने के लिए थंब को प्रेशर के साथ पुश करना पड़ता है। इस अन्य फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसा आसान तो नहीं कह सकते लेकिन यह कोई बड़ी परेशानी भी नहीं है। इस फोन की अन्य खासियत इसका पॉप-अप सेल्फी कैमरा है। यूजर्स को फुल व्यू डिस्प्ले का अनुभव देने के लिए कंपनी को फ्रंट कैमरा भी हटाना पड़ा। इसके लिए फोन का फ्रंट कैमरा पॉप-अप होता है। कैमरा एप बंद करने पर यह अपने आप वापस अंदर चला जाता है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर: वीवो के इस फ्लगैशिप फोन में लेटेस्ट प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रगन 845 SoC के साथ 8GB रैम दी गई है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 128GB है। आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है की इतनी स्टोरेज भी कुछ यूजर्स के अनुसार कम हो सकती है। इस कारण फोन में मेमोरी एक्सपैंड करने का विकल्प ना होना एक कमी कहा जा सकता है। हालांकि, आम इस्तेमाल के लिए इतनी मेमोरी काफी कही जा सकती है।

कैमरा: फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12MP प्राइमरी सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ 5MP सेकेंडरी डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर दिया गया है। इसका दूसरा कैमरा आपकी फोटोज को DSLR की तरह बोकेह इफेक्ट देने में मदद करता है। वीवो ने कैमरा में AI फीचर्स भी दिए हैं। इससे सेटिंग्स में बदलाव कर के बेहतर फोटोज क्लिक की जा सकती हैं। फोन क्र फ्रंट में 8MP का कैमरा सेल्फी लेने के लिए दिया गया है। इसका फ्रंट कैमरा फेस ब्यूटी मोड, AR स्टिकेर्स और पोर्ट्रेट मोड के साथ स्टूडियो मोड,नेचुरल लाइट, स्टीरियो लाइट ओर मोनोक्रोम जैसे मोड सपोर्ट करता है।

बैटरी: फोन में 4000 mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही सीमे फास्ट चार्जिंग के ड्यूल क्विक चार्ज फीचर भी दिया गया है।

 

हमारा फैसला: वीवो नेक्स नई टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन है। इसी के साथ फोन में टॉप-एन्ड हार्डवेयर दिया गया है। समान हार्डवेयर के साथ बाजार में वनप्लस 6 और जेनफोन 5Z जैसे स्मार्टफोन्स उपलब्ध है। ओवरऑल आईफोन और सैमसंग के फोन्स से सस्ता यह फोन नए फीचर लेकर आया है। डिस्प्ले और नई तकनीक के मामले में फोन यूजर्स को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। लेकिन इतनी कीमत में वनप्लस 6 इस फोन से बेहतर पिक्चर क्वालिटी देता है।

यह भी पढ़ें:

IRCTC की UTS ऐप हुई हिट, जनरल टिकट बुक करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

लेनोवो 5G स्मार्टफोन जल्द देगा मार्केट में दस्तक, जानें क्या होगा खास

वोडाफोन के ये 50 रुपये से कम वाले प्लान्स जियो पर पड़ेगें भारी, मिलेगा अनलिमिटेड डाटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।