Move to Jagran APP

शाओमी के सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi A2 में क्या है Mi A1 से अलग

Xiaomi Mi A2 को ग्लोबली लॉन्च हो चुका है। हालांकि फोन अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 03:05 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 11:41 AM (IST)
शाओमी के सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi A2 में क्या है Mi A1 से अलग
शाओमी के सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi A2 में क्या है Mi A1 से अलग

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। Xiaomi Mi A2 को ग्लोबली लॉन्च हो चुका है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने इस फोन को तीन वैरियंट में पेश किया है। हालांकि फोन अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है। आज हम आपको Xiaomi Mi A2 और Xiaomi Mi A1 के फीचर्स और कीमत बताने जा रहे हैं। ताकि आप अपनी पसंद के अनुसान फोन चुन सकें।

loksabha election banner

डिस्प्ले

Xiaomi Mi A1 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080 X 1920 पिक्सल है। इसके स्क्रीन का अस्पेक्ट रेशियो 16:9 है।

Xiaomi Mi A2 में 6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080 x 2160 पिक्सल है। फोन का अस्पेक्ट रेशियो 18:9 का है।

Xiaomi Mi A2 में आपको बड़ी स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन और एस्पेक्ट रेशियो Xiaomi Mi A1 के मुकाबले ज्यादा है। यानी आपको Xiaomi Mi A2 में विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।

परफॉर्मेंस

Xiaomi Mi A1 में पॉवर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट का प्रोसेसर लगा है। इसके अलावा इसमें एड्रिनो 506 जीपीयू का ग्राफिक्स कार्ड लगा है। फोन में 4 जीबी की रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन ड्यूल सिम को स्पोर्ट करता है।

Xiaomi Mi A2, स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा कोर SoC पर काम करता है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 512 GPU दिया गया है। फोन को 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज के तीन वैरियंट में पेश किया गया है।

Xiaomi Mi A2 में आपको पॉवरफुल प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा आपको रैम और स्टोरेज का इस फोन में ज्यादा विकल्प मिलता है।

सॉफ्टवेयर

अपडेट के बाद Xiaomi Mi A1 एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट की बजाए एंड्रॉयड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Xiaomi Mi A2 भी एंड्रॉयड ओरियो 8.0 ओएस पर काम करता है। हालांकि आने वाले समय में इसे Android P का अपडेट मिल जाएगा।

दोनों ही फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। हालांकि Android P का विकल्प आपको सिर्फ Xiaomi Mi A2 में मिलता है।

कैमरा

Xiaomi Mi A1 में 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। जबकि इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।

Xiaomi Mi A2 में 20 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा लगा है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है।

Xiaomi Mi A2 का रियर और सेल्फी कैमरा Xiaomi Mi A1 के मुकाबले कहीं बेहतर है।

बैटरी

Xiaomi Mi A1 में पॉवर के लिए 3080 एमएएच की बैटरी लगी है। जबकि Xiaomi Mi A2 में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन फास्ट चार्जिंग को भी स्पोर्ट करता है।

कीमत

Mi A1 के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है।

Mi A2 के 4जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत करीब 20,000 रुपये है। जबकि 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब 22,500 रुपये है। वहीं 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत करीब 28,000 रुपये है।

यह भी पढ़ें:

Google Maps पर इस ट्रिक की मदद से बचाएं अपनी गाड़ी का पेट्रोल और समय

अपने दोस्तों के साथ खेलें ये 4 गेम्स, फोन पर ही मिलेगा रियल गेमिंग एक्सपीरियंस

6000 रुपये से कम कीमत में ये 4 स्मार्टफोन इस महीने हुए लॉन्च 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.