विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदें ये 5 फीचर फोन

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Wed, 01 Aug 2018 09:27 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 08:05 AM (IST)

1000 रुपये से कम कीमत में आने वाले इन फीचर फोन्स में ड्यूल सिम से लेकर कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो आपको पसंद आ सकते हैं।

1000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदें ये 5 फीचर फोन
1000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदें ये 5 फीचर फोन

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। हम आपको 5 ऐसे फीचर्स फोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत भारत में 1000 रुपये से भी कम है। इन फोन्स में आपको लंबी बैटरी बैकअप मिलती है। इसके अलावा इन फीचर फोन में आपको ड्यूल सिम तक का विकल्प मिलता है। तो जानते हैं इन फीचर फोन के नाम, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।

Nokia 105

फोन में 1.8 इंच का QVGA डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 107X144 पिक्सल है। फोन में 4 जीबी की रैम और 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसमें पॉवर के लिए 800 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की कीमत 979 रुपये है। यह एक 2G फोन है। फोन सिंगल सिम को स्पोर्ट करता है।

Zen Power 102

यह एक 2G फोन है। फोन में 1.8 इंच का QVGA डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 128 X 160 पिक्सल है। फोन की स्टोरेज को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें पॉवर के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन की कीमत 857 रुपये है। फोन ड्यूल सिम को स्पोर्ट करता है।

Zen Atom 203

यह एक 2G फोन है। फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 320 x 240 पिक्सल है। फोन में 32 एमबी की रैम और 32 एमबी की स्टोरेज दी गई है। फोन में 1200 एमएएच की बैटरी लगी है। फोन में 1.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन की कीमत 812 रुपये है। फोन ड्यूल सिम को स्पोर्ट करता है।

Zen X62

यह एक 2G फोन है। फोन में 1.8 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 240 x 320 पिक्सल है। फोन में 1750 एमएएच की बैटरी लगी है। फोन में 1.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन की कीमत 792 रुपये है। फोन ड्यूल सिम को स्पोर्ट करता है।

Aqua Maze

यह एक 2G फोन है। फोन में 1.8 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 240 x 320 पिक्सल है। फोन में 32 एमबी की रैम और 32 एमबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में पॉवर के लिए 1000 एमएएच की बैटरी लगी है। फोन में 0.8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन की कीमत 600 रुपये है।

यह भी पढ़ें:

Google Maps पर अब सालों पुरानी किसी भी यात्रा की मिलेगी पूरी जानकारी

बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले इन 6 बातों के बारे में जरूर बताएं

फोन के चोरी होने या फिर खोने पर इस तरह लें Whatsapp Chat का बैकअप 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।