विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi Mi A3 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Thu, 18 Jul 2019 11:04 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 06:21 PM (IST)

Xiaomi ने अपना नया एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन Mi A3 लॉन्च कर दिया है। स्टॉक एंड्रॉइड से फोन को फ्रेश फील जरूर मिलती है।

Xiaomi Mi A3 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Mi A3 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने अपना नया एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन Mi A3 लॉन्च कर दिया है। पिछले साल लॉन्च हुए Mi A2 के सक्सेसर Mi A3 में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC के साथ 6GB तक की रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Mi A3 में 32MP सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स से यह कन्फर्म होता है की यह फोन Mi CC9e का वैरिएंट ही है। हालांकि, स्टॉक एंड्रॉइड से फोन को फ्रेश फील जरूर मिलती है।

Mi A3 की कीमत: फोन की कीमत स्पेन में 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए EUR 249 (करीब Rs. 19,200) और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए EUR 279 (करीब Rs. 21,500) है। फोन सेल के लिए 24 जुलाई से उपलब्ध होगा। फोन तीन कलर विकल्प- "Not Just Blue", "More Than White", और "Kind of Gray" में आता है। यूरोप में इस फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Mi A3 स्पेसिफिकेशन्स: फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसमें 6.08 इंच एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले के साथ वॉटरडड्रॉप Notch दिया गया है। स्क्रीन के टॉप पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। Mi A3 में स्नैपड्रैगन 665 SoC के साथ 4GB रैम दी गई है।

Realme 2 Pro और Realme U1 मिड रेंज के एक बेहतर स्मार्टफोन माने जाते हैं। इन दोनों मिड रेंज के स्मार्टफोन को यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। 

फोटोज और वीडियोज के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP सेकेंडरी सेंसर के साथ 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए हैंडसेट में फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। Xiaomi ने 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प उपलब्ध करवाए हैं। फोन में 4030mAh की बैटरी दी गई है।

Realme 3 Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी Realme 3 को खरीदना चाहते हैं तो क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें:

Twitter का बदला लुक, नए डिजाइन के साथ हुए ये 5 बड़े बदलाव

Chandrayaan 2: ISRO ने ठीक की तकनीकी परेशानी, जुलाई के अंत तक हो सकता है लॉन्च

अब Google Maps पर मिलेगी Bike-Sharing की पूरी जानकारी, 24 शहरों में रोलआउट हुआ फीचर