Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandrayaan 2 का अब 22 जुलाई को होगा लॉन्च, ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Fri, 19 Jul 2019 08:45 AM (IST)

    चंद्रयान-2 भारत का चांद पर दूसरा मिशन 15 जुलाई को किन्हीं तकनीकी परेशानियों के कारण नहीं हो पाया था। सोमवार 22 जुलाई को 243PM को अब इसे लॉन्च किया जाएगा।

    Chandrayaan 2 का अब 22 जुलाई को होगा लॉन्च, ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Chandrayaan 2,भारत का चांद पर दूसरा मिशन 15 जुलाई 2019 को तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया था। अब इस इवेंट की तारिख निश्चित कर दी गई है। सोमवार, 22 जुलाई को 2:43PM को अब इसे लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-2, GSLV Mk-III रॉकेट, का लॉन्च 15 जुलाई 2.51AM को होना था। हालांकि, इसे 56 मिनट और 24 सेकंड्स पहले रोक दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ISRO के एसोसिएट डायरेक्टर गुरुप्रसाद के अनुसार, लॉन्च व्हीकल सिस्टम में लॉन्च से पहले कुछ तकनीकी खराबी देखने को मिली। इसलिए सावधानी के तौर पर चंद्रयान-2 के लॉन्च को रोक दिया गया था। उसी समय उस खराबी को ठीक कर लॉन्च करना संभव नहीं था। इस कारण से लॉन्च को नई तारिख के लिए स्थगित कर दिया गया था।

    ISRO के पहले सफल लूनर मिशन-चंद्रयान 1 के बाद चंद्रयान-2 साउथ पोल के चक्कर लगाएगा। चंद्रयान-1 ने चन्द्रमा के आस-पास 3400 से ज्यादा परिक्रमाएं की। यह 29 अगस्त 2009 तक 312 दिनों के लिए परिचालन में था। Rs 978 करोड़ का चंद्रयान-2 चांद पर पहुंचने में 54 दिनों का समय लगाएगा। इसे ISRO द्वारा सबसे मुश्किल और प्रतिष्ठित मिशन बताया जा रहा है।

    Chandrayaan 2 मिशन की बात करें तो इसे 18 सितंबर 2008 को मंजूरी मिली थी। करीब 8 साल बाद 2016 में इस मिशन के लिए टेस्ट को शुरू किया गया। ISRO ने इस साल मई में Chandrayaan 2 के लॉन्च के बारे में घोषणा किया था। इसके लिए 9 जुलाई से लेकर 16 जुलाई का टाइम लाइन तय किया गया था। इस मिशन की खास बात यह है कि इसमें एक ऑर्बिटर, एक लैंडर (जिसका नाम विक्रम रखा गया है) और एक रोवर (जिसका नाम प्रज्ञान रखा गया है) होगा। इस मिशन का मुख्य उदेश्य चन्द्रमा पर सॉफ्ट लैंड करना और उसकी सतह का अध्ययन करना होगा। यह मिशन पहले के किए गए मून मिशन का अगला पड़ाव होगा।

    यह भी पढ़ें:

    स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8GB रैम से लैस Oppo Reno 10x Zoom FC Barcelona Edition लॉन्च

    Redmi K20 Pro India Launch: यह स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें ये 8 जरूरी बातें

    Redmi K20 और Redmi K20 Pro भारत में इन दमदार फीचर्स के साथ हुए लॉन्च, कीमत ₹21,999 से शुरू