विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनी ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 48MP कैमरा सेंसर, जानें क्या होगा खास

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 25 Jul 2018 04:38 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 12:37 PM (IST)

जापानी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने दुनिया का पहला 48 मेगापिक्सल कैमरा लॉन्च किया है जो आने वाले प्रीमियम स्मार्टफोन में इस्तेमाल हो सकता है

सोनी ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 48MP कैमरा सेंसर, जानें क्या होगा खास
सोनी ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 48MP कैमरा सेंसर, जानें क्या होगा खास

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। जापानी इलेक्ट्रॉनिक और स्मार्टफोन कंपनी सोनी ने दुनिया का पहला 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर लॉन्च कर दिया है। इस कैमरे का इस्तेमाल सोनी समेत कई और स्मार्टफोन में किया जा सकता है। कंपनी इस कैमरे को सितंबर तक उपलब्ध कराएगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोनी के आने वाले स्मार्टफोन्स में इस कैमरे का सबसे पहले इस्तेमाल किया जाएगा।

सोनी ने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉगपोस्ट के जरिए दी है। सोनी के ब्लॉगपोस्ट के मुताबिक इस 48 मेगापिक्सल वाले स्टेक्ड सीमोस इमेज सेंसर 'आईएमएक्स586' का आकार 0.8 माइक्रोन पिक्सल है। हाल के दिनों में लॉन्च होने वाले प्रीमियम स्मार्टफोन्स में अच्छी क्वालिटी और ज्यादा पावरफुल कैमरे की डिमांड बढ़ गई है। सोनी का यह 48 मेगापिक्सल वाला कैमरा हाई एंड रेजोल्यूशन की तस्वीरें खीच सकता है। जिसकी वजह से स्मार्टफोन में भी डीएसएलआर जैसी इमेज क्वालिटी मिल सकती है।

इस समय सबसे ज्यादा रेजोल्यूशन वाला कैमरा सेंसर 40 मेगापिक्सल का है, जो हाल ही में लॉन्च हुए हुआवे पी20 और नोकिया लुमिया 1020 स्मार्टफोन में है। सोनी के कैमरे का इस्तेमाल ऐप्पल भी अपने आइफोन में करती है। उम्मीद है कि सितंबर में इस कैमरे को बाजार में उतरने के बाद से अगले साल लॉन्च होने वाले हाई एंड या प्रीमियम स्मार्टफोन में इस कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सोनी के इस 48 मेगापिक्सल वाले कैमरे की मुख्य फीचर्स की बात करें तो यह 30 फ्रेम्स प्रति सेकेंड्स की दर से तस्वीर निकाल सकता है। साथ ही 4K (4096 x 2160) वीडियो को 90 फ्रेम्स प्रति सेकेंड्स की दर से कैप्चर कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि इस कैमरे का इस्तेमाल किस स्मार्टफोन में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

गूगल फ्यूचर क्लासरूम की भारत में हुई शुरुआत, स्मार्ट तरीकों से होती है पढ़ाई

BSNL Wings सेवा आज से शुरू, बिना सिम और नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल

वोडाफोन ने जियो के टक्कर में उतारा नया प्लान, अब 47 रुपये में मिलेगा सबकुछ फ्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।