Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung ने लॉन्च की भारत की पहली स्मार्ट वॉशिंग मशीन, मिलेगा गूगल और अलेक्सा वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट

    By Ajay VermaEdited By:
    Updated: Tue, 06 Apr 2021 05:49 PM (IST)

    Samsung ने भारतीय बाजार में देश की पहली स्मार्ट वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। यह वॉशिंग मशीन AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक से लैस है और इसमें हिंदी-अंग्रेजी इंटरफेस दिया गया है। आइए जानते हैं नई वॉशिंग मशीन की कीमत और फीचर के बारे में।

    Hero Image
    Samsung की वॉशिंग मशीन की फोटो सैमसंग न्यूज रूम से ली गई है

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी Samsung ने देश की पहली स्मार्ट वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। यह वॉशिंग मशीन AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक से लैस है और इसमें हिंदी-अंग्रेजी इंटरफेस दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में इकोबबल और क्विकड्राइव तकनीक का सपोर्ट मिलेगा, जो कपड़ो को 45 प्रतिशत तक साफ करती है। आइए जानते हैं सैमसंग की स्मार्ट वॉशिंग मशीन की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें: 5G टेक्नोलॉजी के आने से हमारे जीवन में किस तरह का आएगा बदलाव

    Samsung की वॉशिंग मशीन की खासियत

    सैमसंग ने अपनी नई वॉशिंग मशीन के सभी मॉडल में कपड़ों की साफ-सफाई के लिए हाईजीन स्टीम तकनीक को जगह दी है। यह तकनीक कपड़ों में मौजूद धूल कणों और एलर्जी पैदा करने वाले कीटाणुओं को 99.9 प्रतिशत साफ कर देती है। इसके अलावा वॉशिंग मशीन में इंटरनेट ऑफ थिंग्स का सपोर्ट मिलेगा। इसके जरिए यूजर्स अपने फोन, एलेक्सा और गूगल होम जैसे गैजेट को जोड़ सकते हैं। 

    मिलेगा वॉशिंग मशीन लॉन्ड्री प्लानर

    सैमसंग की नई वॉशिंग मशीन में यूजर्स को लॉन्ड्री प्लानर मिलेगा। इस सुविधा के माध्यम से यूजर्स को यह जानकारी मिलेगी कि कपड़ों को श्रेष्ठतम धुलाई देने के लिए कितनी बार धुलाई की जरूरत पड़ेगी। वहीं, इस वॉशिंग मशीन को BEE की ओर से पांच-स्टार एनर्जी रेटिंग मिली है। 

    Samsung की वॉशिंग मशीन की कीमत 

    सैमसंग की नई एआई वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 35,400 रुपये है। इस वॉशिंग मशीन को ऑनलाइन और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को सैमसंग की वॉशिंग मशीन की खरीदारी करने पर 20 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक वॉशिंग मशीन को नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं।  

    ये भी पढ़ें: नई टेक्नोलॉजी वाला ये 1Gbps राउटर स्लो WiFi की समस्या को करे दूर

    हाल ही में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन 

    आपको बता दें कि सैमसंग ने हाल में Galaxy F02s स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। Samsung Galaxy F02s स्मार्टफोन में 6.5 इंच HD+ Infinity-V डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन में Qualcomm Snapdragon 450 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा।

    फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा। लेकिन फोन के स्पेस को मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। फोन एंड्राइड 10 बेस्ड OneUI core कस्टम स्किन ऑन टॉप पर काम करेगा। पावरबैकअप के लिए Samsung Galaxy F02s स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 15W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकेगा।