Redmi Note 7 Pro और Redmi Go भी आज होंगे लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Redmi Note 7 Pro के फीचर्स हाल ही में लीक हुए हैं लेकिन अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स का कोई खुलासा नहीं किया है
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi अपने Redmi Note 7 के अलाव दो और बजट स्मार्टफोन्स Redmi Note 7 Pro और Redmi Go को भी लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा कंपनी Mi Sports स्पोर्ट्स ब्लूटूथ को भी भारतीय बाजार में पेश कर सकता है। Redmi Note 7 Pro के फीचर्स हाल ही में लीक हुए हैं लेकिन अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स का कोई खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन के फीचर्स काफी हद तक Redmi Note 7 की तरह ही होंगे। इस स्मार्टफोन को भी मिड बजट रेंज में भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब बात करते हैं Redmi Go की, यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला Android Go प्लेटफॉर्म वाला स्मार्टफोन होगा। इस फोन को 4,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
Redmi Note 7 Pro के संभावित फीचर्स
Redmi Note 7 Pro के जो भी लीक्स अभी तक सामने आए हैं उसके मुताबिक इसमें भी मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसका सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले 6.3 इंच का वाटरड्रॉप नॉच के साथ दिया जा सकता है। फोन को दो मेमोरी वेरिएंट्स 4GB रैम+64GB और 6GB रैम+128GB में लॉन्च किया जा सकता है। बेस वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये जबकि 6GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी जा सकती है। फोन के अन्य फीचर्स Redmi Note 7 की तरह ही दिए जा सकते हैं।
Redmi Go के संभावित फीचर्स
आज Xiaomi अपना पहला एंड्रॉइड गो स्मार्टफोन Redmi Go भी लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1280×720 पिक्सल दिया जा सकता है और आसपेक्ट रेश्यो 16:9 हो सकता है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 425 एसओसी चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन 1GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है।
Mi Sports ब्लूटूथ हेडसेट यूथ एडिशन
Xiaomi आज Mi Sports ब्लूटूथ हेडसेट यूथ एडिशन भी लॉन्च कर सकता है। हाल ही में लीक हुई जानकरी के मुताबिक भारत में Mi Sports Bluetooth Headset Youth Edition की कीमत 1,499 रुपये रखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें:
Samsung Galaxy M30 रिव्यू: इस वजह से इसे कहा जा सकता है ‘वैल्यू फॉर मनी’ स्मार्टफोन
BSNL ने ‘सिक्सर 666’ प्रीपेड प्लान को किया रिवाइज, Jio-Airtel की होगी छुट्टी
OnePlus 7 ट्रिपल रियर कैमरा और 5G सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च, लेकिन नहीं होंगे ये फीचर्स