विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi Redmi Note 7 Pro की तस्वीरें हुईं लीक, 48MP कैमरा के साथ 28 फरवरी को होगा लॉन्च

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 26 Feb 2019 05:07 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 26 Feb 2019 05:37 PM (GMT+05:30)

Redmi Note 7 Pro को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं। इनके मुताबिक फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर दिया जा सकता है

Xiaomi Redmi Note 7 Pro की तस्वीरें हुईं लीक, 48MP कैमरा के साथ 28 फरवरी को होगा लॉन्च
Xiaomi Redmi Note 7 Pro की तस्वीरें हुईं लीक, 48MP कैमरा के साथ 28 फरवरी को होगा लॉन्च

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi 28 फरवरी को अपने नए हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी में है। इस दौरान Redmi Note 7 के अलावा Redmi Note 7 Pro भी लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन से संबंधित चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट Weibo पर कई लीक्स सामने आए हैं। आपको बता दें कि Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन Redmi Note 7 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। Redmi Note 7 Pro को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं। इनके मुताबिक, फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर दिया जा सकता है।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने इस फोन की कई इमेजेज शेयर की हैं। इन्होंने कहा है कि Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 को 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस पोस्ट में यह नहीं बताया गया है कि ये दोनों फोन्स एक साथ भारत में लॉन्च होंगे या फिर Redmi Note 7 भारत में लॉन्च होगा और Redmi Note 7 Pro चीन में। वहीं, Xiaomi के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने पहले बताया था कि Redmi Note 7 Pro चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 2000 चीनी युआन यानी करीब 21,500 रुपये होगी। कंपनी ने फिलहाल Redmi Note 7 Pro के भारत में लॉन्च होने को लेकर कई जानकारी नहीं दी है।

Xiaomi Redmi Note 7 की कीमत:

चीनी मार्केट में Xiaomi Redmi Note 7 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन यानी करीब 10,300 रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1199 चीनी युआन यानी करीब 12,400 रुपये है। इसके अलावा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 चीनी युआन यानी करीब 14,500 रुपये है। इसे ट्विलाइट गोल्ड, फैनटसी ब्लू और ब्राइट ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसे भारतीय मार्केट में इसी कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy Note 10 चार रियर कैमरा के साथ होगा पेश! जानें क्या हो सकता है खास

2019 में Apple लॉन्च करेगी नए iPhones, AirPods, AirPower Mat समेत ये 10 प्रोडक्टस!

MWC 2019: Sony Xperia 1 समेत Xperia L3 हुए लॉन्च, पढ़ें फीचर्स समेत अन्य डिटेल्स 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।