विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑर्टिफीशियल इंटेलीजेंस कैमरा के साथ लॉन्च हुआ हॉनर 10, वन प्लस 6 से होगी टक्कर

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Thu, 19 Apr 2018 05:15 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 20 Apr 2018 10:50 AM (GMT+05:30)

वनप्लस 6 का प्रतिस्पर्धी और आईफोन 10 के डिजाइन वाला हॉनर 10 AI कैमरा फीचर के साथ हुआ लॉन्च

ऑर्टिफीशियल इंटेलीजेंस कैमरा के साथ लॉन्च हुआ हॉनर 10, वन प्लस 6 से होगी टक्कर
ऑर्टिफीशियल इंटेलीजेंस कैमरा के साथ लॉन्च हुआ हॉनर 10, वन प्लस 6 से होगी टक्कर

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। इस साल की शुरुआत में हुवावै ने P20 और P20 प्रो फोन लॉन्च किए थे। अब इसके सब-ब्रैंड हॉनर ने 2018 का अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन हॉनर 10 चीन में लॉन्च किया है। यह फोन ग्लोबली अगले महीने उपलब्ध हो जाएगा। हॉनर 10 के 64GB और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत क्रमश: 2599 युआन यानि करीब 27224 रुपये और 2999 युआन यानि करीब 31414 रुपये है। इस फोन की टक्कर जल्द लॉन्च होने वाले वनप्लस 6 से होगी।

हॉनर 10 की स्पेसिफिकेशन्स: हुवावै P20 स्मार्टफोन्स की तरह हॉनर 10 में भी फ्रंट और रियर पर AI कैमरा दिया गया है। फोन पर्पल, ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर विकल्प में उपलब्ध होगा। फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 19:9 का आस्पेक्ट रेश्यो और नॉच दिया गया है। फोन में HiSilicon किरिन 970 ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। डिवाइस लेटेस्ट ओएस एंड्रॉयड ओरियो पर कार्य करती है।

कैमरा: ऑप्टिक्स की बता करें तो फोन में 16MP का RGB सेंसर और 24MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 24MP सेंसर दिया गया है। कैमरा एप AI इंटीग्रेटेड है। हॉनर 10 के साथ कंपनी AR स्टिकर्स भी ऑफर कर रही है।फोन में 3400 mAh की बैटरी दी गई है। यह सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हॉनर 10 ऑडियो आउटपुट के लिए AK4376A ऑडियो चिप को भी सपोर्ट करता है।

वनप्लस 6: Pete ने आधिकारिक तौर पर यह कन्फर्म किया है की वनप्लस 6 में स्नैपड्रगन 845 ओक्टा कोर प्रोसेसर होगा। यह क्वालकॉम का लेटेस्ट और फास्टेस्ट पावरफुल प्रोसेसर है। इसके साथ फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। उम्मीद यही की वनप्लस 6 को 128GB और 64GB के साथ 6GB रैम वैरिएंट के साथ भी पेश किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं के पास अलग-अलग रेंज में विकल्प मौजूद हो जाएंगे।

डिजाइन के मामले में टॉप नॉच के साथ फोन में पावरफुल परफॉरमेंस पर भी ध्यान दिया गया है। इसके अलावा फोन से 4K वीडियो शूट, अच्छे ग्राफिक्स वाले मल्टीप्लयेर गेम आदि जैसे फंक्शन्स आराम से किये जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें:

Amazon ने भारत में लॉन्च किया लाइट और फास्ट वेब ब्राउजर, जानिए खासियतें

फेसबुक एंड्रॉयड एप से अब करें अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज, पढ़ें तरीका

फेसबुक और ट्विटर पर Fake अकाउंट का पता लगाने के लिए आया नया सिस्टम

व्हाट्सएप बीटा में नोटिफिकेशन्स को मैनेज करने का आया नया फीचर, जरुरी मैसेज रहेंगे टॉप पर

iPhone X साल 2017 का हिट स्मार्टफोन, इंडस्ट्री के मुनाफे में रही बड़ी हिस्सेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।