विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 2.2 Rs 6,999 में हुआ लॉन्च, कंपनी के CEO ने शेयर किया Unboxing वीडियो

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 06 Jun 2019 05:38 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 06:02 PM (IST)

Nokia के CEO जूहो सरविकास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से Nokia 2.2 का अनबॉक्सिंग वीडियो पोस्ट किया है। इस ...और पढ़ें

Nokia 2.2 Rs 6,999 में हुआ लॉन्च, कंपनी के CEO ने शेयर किया Unboxing वीडियो
Nokia 2.2 Rs 6,999 में हुआ लॉन्च, कंपनी के CEO ने शेयर किया Unboxing वीडियो

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia के CEO जूहो सरविकास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से Nokia 2.2 का अनबॉक्सिंग वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में Nokia 2.2 के फीचर्स को रीवील किया गया है। Nokia 2.2 का लुक और डिजाइन काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए Nokia 3.2 और Nokia 4.2 की तरह ही मिलता है। इसमें भी डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंस बटन मिलता है। इस अनॉक्सिंग वीडियो के अलावा Nokia ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर Nokia 2.2 का एक वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियो में Nokia 2.2 को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और स्टील में दिखाया गया  है। भारत में इसे Rs 6,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Nokia 2.2 के अनबॉक्सिंग वीडियो के मुताबिक, इसमें 5.71 का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले के फ्रंट पैनल में ड्यू ड्रॉप या वाटर ड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन का फ्रंट और बैक पैनल इस सीरीज के हाल ही में लॉन्च हुए Nokia 3.2 की तरह ही मिलता है। Nokia 2.2 के बैंक में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। इसके बैक पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है, हालांकि यह फेस अनलॉक जैसे बायोमैट्रिक सिक्युरिटी फीचर को सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉइड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें आपको दो साल का सिक्युरिटी फीचर मिलता है। Nokia 3.2 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

फोन के रियर कैमरे में HDR+ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर दिया गया है। फोन के कैमरे के बारे में बताते हुए जूहो सरविकास ने कहा कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर के साथ आने वाला मोस्ट अफोर्डेबल स्मार्टफोन है। इसके बैक कैमरे में लाइव डिटेक्शन फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन के बैटरी एवं अन्य फीचर्स के बारे में फिलहाल नहीं बताया गया है। डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंस बटन वाले स्मार्टफोन Nokia 4.2 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

Nokia 2.2 में Mediatek Helio A22 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 2GB+16GB और 3GB+32GB में आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के फ्रंट पैनल में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।