विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाओमी के बाद हॉनर ने की लैपटॉप मार्केट में एंट्री, पढ़िए Magicbook की खासियतें

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Thu, 19 Apr 2018 06:43 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 20 Apr 2018 10:50 AM (GMT+05:30)

हॉनर मैजिकबुक: 14 इंच अल्ट्राबुक 8th जनरेशन इंटेल प्रोसेसर के साथ लॉन्च

शाओमी के बाद हॉनर ने की लैपटॉप मार्केट में एंट्री, पढ़िए Magicbook की खासियतें
शाओमी के बाद हॉनर ने की लैपटॉप मार्केट में एंट्री, पढ़िए Magicbook की खासियतें

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। हॉनर पिछले कुछ हफ्तों से अपने पहले लैपटॉप के बारे में हिंट दे रहा था। खबर थी की हॉनर के पहले लैपटॉप को Magicbook का नाम दिया जाएगा। कंपनी ने अब आधिकारिक तौर से अपना पहला लैपटॉप हॉनर Magicbook हॉनर 10 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च कर दिया है।

शाओमी के बाद हॉनर चल रहा एप्पल के पदचिन्हों पर: कुछ वर्षों पहले शाओमी ने लैपटॉप सेगमेंट में मैकबुक एयर के क्लोन को मी नोटबुक एयर नाम से लॉन्च कर के एंट्री की थी। ऐसा लगता है की हॉनर ने भी अपने पहले लैपटॉप के लिए मैकबुक के डिजाइन को ही वरीयता दी है। जहां शाओमी ने बॉडी पर लोगो एड नहीं किया था। वहीं, हॉनर ने टॉप राइट पर हॉनर का लोगो एड किया है। हॉनर का लैपटॉप एल्युमिनियम बॉडी के साथ सिल्वर और ग्रे कलर विकल्प में आता है। हॉनर Magicbook के बेस वैरिएंट में 8th जनरेशन इंटेल कोर i5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके हाई-एन्ड वैरिएंट में 8th जनरेशन इंटेल कोर i7 प्रोसेसर दिया गया है।

हॉनर Magicbook की स्पेसिफिकेशन्स: लैपटॉप में 14 इंच आईपीएस फुल एचडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 का है। Magicbook में 8GB रैम, 256GB SSD स्टोरेज और 2GB Nvidia GeForce MX150 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। इसमें 57.4Wh की बैटरी है। कंपनी का दावा है यह 12 घंटे की यूसेज देती है। इसे यूएसबी टाइप C पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है। हुवावै मेटबुक X प्रो की तरह हॉनर Magicbook में भी पावर बटन इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। लैपटॉप में डॉल्बी एटमॉस साउंड के क्वैड स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें ड्यूल माइक्रोफोन्स के साथ 1MP कैमरा भी मौजूद है। इसमें बिल्ट-इन मैजिक-लिंक फीचर भी दिया गया है। इससे यूजर्स हॉनर समेटफोने का इस्तेमाल कर लैपटॉप को अनलॉक कर सकते हैं और दोनों डिवाइसेज में आसानी से डाटा शेयर कर सकते हैं।

कीमत: इंटेल कोर i5 के साथ हॉनर Magicbook की कीमत करीब 52000 रुपये है। टेल कोर i7 प्रोसेसर के साथ इसके हाई-एन्ड वैरिएंट की कीमत 59750 रुपये है। अभी के लिए यह लैपटॉप चीनी मार्किट में ही उपलब्ध है। 

शाओमी के मी नोटबुक एयर की स्पेसिफिकेशन्स अपर भी डालते हैं एक नजर:

Mi Notebook Air की कीमत और वैरिएंट: इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। पहला वेरिएंट 13.3 इंच मॉडल है जिसकी कीमत 4999 आरएमबी यानि करीब 50200 रुपये रखी गई थी तो वहीं, दूसरा मॉडल 12.5 इंच का है जिसकी कीमत 3499 आरएमबी यानि करीब 35200 रुपये है। ये दोनों ही लैपटॉप विंडोज 10 पर काम करते हैं। इनमें बैकलिट कीबोर्ड, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। ये दोनों ही लैपटॉप गोल्ड और सिल्वर वेरिएंट में आते हैं।

लैपटॉप की स्पेसिफिकेशन्स: 13.3 इंच मॉडल इंटेल कोर आई5-6200यू प्रोसेसर से लैस है जिसे 2.7 गीगाहर्ट्ज NVIDIA GeForce 940एमएक्स जीपीयू 2 तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 8 जीबी डीडीआर4 रैम दी गई है। इसके अलावा इसमें यूएसबी 3.0 पोर्ट्स, एचडीएमआई पोर्ट, 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज दी गई हैं। बैटरी की बात की जाए तो महज आधे घंटे में ही इसकी बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। ये लैपटॉप इस्तेमाल करने में बेहद ही सुविधाजनक है क्योंकि इसकी चौड़ाई 14.8 एमएम है जो की काफी स्लिम है।

वहीं, बात की जाए 12.5 इंच मॉडल की तो ये उपरोक्त मॉडल से पतला है। इसकी चौड़ाई 12.9 एमएम है। ये वर्जन इंटेल कोर एम3 सीपीयू प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीबी की एसएसडी स्टोरेज दी गई है। इसमें एक अतिरिक्त ड्राइव का स्लॉट दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

Amazon ने भारत में लॉन्च किया लाइट और फास्ट वेब ब्राउजर, जानिए खासियतें

फेसबुक एंड्रॉयड एप से अब करें अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज, पढ़ें तरीका

फेसबुक और ट्विटर पर Fake अकाउंट का पता लगाने के लिए आया नया सिस्टम

व्हाट्सएप बीटा में नोटिफिकेशन्स को मैनेज करने का आया नया फीचर, जरुरी मैसेज रहेंगे टॉप पर

iPhone X साल 2017 का हिट स्मार्टफोन, इंडस्ट्री के मुनाफे में रही बड़ी हिस्सेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।