विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Instagram ने यूजर्स के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए जोड़े नए फीचर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 18 Jul 2018 08:01 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 10:37 AM (IST)

Instagram ने यूजर्स के अकाउंट की सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर-ऑथिंटिकेशन में बदलाव करने का ऐलान किया है

Instagram ने यूजर्स के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए जोड़े नए फीचर्स
Instagram ने यूजर्स के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए जोड़े नए फीचर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सोशल मीडिया एप Instagram ने यूजर्स के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए टू-फैक्टर-ऑथिंटिकेशन में बदलाव किया है। सुरक्षा के इस फीचर के लिए यूजर्स को अपना फोन नंबर देने की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल इंस्टाग्राम यूजर्स को टू-फैक्टर-ऑथिंटिकेशन्स के जरिए अकाउंट सुरक्षित करने के लिए फोन नंबर दर्ज करना होता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम जल्द ही इस वेरिफिकेशन तरीके को बदल सकता है। इंस्टाग्राम ने मीडिया को बताया कि टू-फैक्टर-ऑथिंटिकेशन से भी ज्यादा सिक्योर फीचर के लिए काम किया जा रहा है। इसके बाद यूजर्स को फोन और एसएमएस के जरिए अकाउंट वेरिफाई नहीं कराना होगा।

गूगल ऑथिंटिकेटर और अन्य सोशल मीडिया एप की तरह ही इंस्टाग्राम ने भी फोन नंबर के बिना अकाउंट सुरक्षित करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। इंस्टाग्राम के इंजीनियर्स ने एंड्रॉयड बेस्ट एपीके कोड के जरिए टू-फैक्टर से जुड़ी कुछ तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट किए हैं। फिलहाल, यूजर्स अपने स्मार्टफोन के अलावा किसी दूसरे डिवाइस में लॉग इन करता है तो उसे एसएमएस के जरिए ओटीपी कोड दिया जाता है। इस कोड को दर्ज करने के बाद ही यूजर्स किसी दूसरे डिवाइस पर लॉग इन कर पाते हैं।

हैकर्स के पास अगर यूजर का सिम कार्ड किसी तरह से उपलब्ध हो जाए तो इस टू-फैक्टर-ऑथिंटिकेशन के जरिए आसानी से अकाउंट को हैक किया जा सकता है। इसी समस्या के समाधान के लिए इंस्टाग्राम ने और सुरक्षित वेरिफिकेशन फीचर को जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे यूजर्स के अकाउंट को और सुरक्षित किया जा सके। इंस्टाग्राम के अलावा फेसबुक और ट्विटर पर भी यूजर्स को टू-फैक्टर-ऑथिंटिकेशन की सुविधा उपलब्ध है। 

यह भी पढ़ें :

BSNL के इस प्लान के आगे जियो समेत सभी कंपनियों के प्लान्स हुए फेल

Yahoo Messenger shut down: तो ये थी याहू मैसेंजर के बंद होने की असली वजह....

3G-4G को जाइए भूल, BSNL ने शुरू की 5G की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।