Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्टफोन पर गेम खेलना है पसंद तो जरुर Try करें ये 10 Best Android Games, बिना इंटरनेट भी करेंगे काम

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Fri, 24 Feb 2017 10:00 AM (IST)

    हम आपको कुछ ऑफलाइन खेले जाने वाले एंड्रायड गेम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना इंटरनेट के भी खेल जा सकते हैं

    स्मार्टफोन पर गेम खेलना है पसंद तो जरुर Try करें ये 10 Best Android Games, बिना इंटरनेट भी करेंगे काम

    नई दिल्ली। खाली समय में सभी को गेम खेलना पसंद होता है। आजकल दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले कई हैंडसेट्स आ रहे हैं, जिनमें हैवी गेम खेले जा सकते हैं। मगर समस्या तब होती है, जब उन गेम्स को खेलने के लिए इंटरनेट जरूरी हो और कनेक्टिविटी कमजोर हो। इसी के चलते हम आपको कुछ ऑफलाइन खेले जाने वाले एंड्रायड गेम्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन गेम्स को यूजर्स बिना इंटरनेट के भी खेल सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. Temple Run: ये गेम यूजर्स को काफी पसंद आता है। इसमें प्लेयर को सारी बाधाएं पार कर भागना होता है। इस दौरान खाई में गिरने, दीवार से टकराने या फंदों की गिरफ्त में फंसने से भी बचना होता है। दौड़ते वक्त कॉइन भी कलेक्ट करने होते हैं। यह गेम काफी पॉपलुर हुआ है।

    2. Subway Surfers: इसमें भी प्लेयर को भागना होता है। यह एंड्रायड के सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले गेम्स में से एक है। इसमें पुलिसवाला खिलाड़ी के पीछे पड़ा होता है। इस दौरान प्लेयर को कॉइन्स कलेक्ट करके जेटपैक्स और अन्य गिफ्ट अनलॉक करने होते हैं।

    3. Smash hit: यह फर्स्ट पर्सन रनिंग गेम है, जिसमें खिलाड़ियों को अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं पर बॉल्स फेंककर उन्हें नष्ट करना होता है। गेम में 50 अलग रूम और 11 स्टाइल हैं।

    4. Fruit Ninja: इसमें फिंगर स्वाइप के जरिए फ्रूट्स को काटना होता है। इस बीच बम भी आते हैं, लेकिन उन्हें काटते ही विस्फोट हो जाता है।

    5. Asphalt 8: Airborne: यह एंड्रायड के बेस्ट गेम्स में से एक है। इसमें प्लेयर को चार कंट्रोल मिलते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि गेम के लिए स्टोरेज ज्यादा चाहिए। इसे अपडेट्स भी बड़े साइज के मिलते हैं।

    6. Limbo: इसमें पजल सलॉव करने होते हैं। इससे लेवल अप होने में मदद मिलती है। यह थोड़ा डरावना गेम है। आगे बढ़ते हुए इसमें बिजली, पानी और गोलियों से भी बचना होता है।

    7. Minecraft: Pocket Edition: माइनक्राफ्ट पॉकेट एडिशन एक क्रिएशन और सर्वाइवल गेम है। इसमें प्लेयर्स ऑफलाइन खेलते हुए नए वर्ल्ड तैयार कर सकते हैं। क्रिएटिव और सर्वाइल मोड पर आप चीजों को तैयार कर सकते हैं, तोड़ सकते हैं और बुरे लोगों को मार सकते हैं।

    8. World of Goo: यह भी एक पजल गेम है। इसमें प्लेयर को ब्रिज बनाना होता है। आपको बता दें कि इसमें एक फ्रीस्टाइल मोड भी है, जिसमें प्लेयर्स को ऊंचे टावर बनाने होते हैं।

    9. Alto's Adventure: यह गेम ऑल्टो और उसके दोस्तों की स्नोबोर्ड पर यात्रा पर आधारित गेम है। बीच में उन्हें स्टंट करने होते हैं और साथ ही क्रैश होने से बचना भी होता है।

    10. Badland: यह साइड स्क्रॉलिंग एक्शन अडवेंचर गेम है। इसमें एक जंगल है। यहां पर एक क्रीचर है, जिसे कंट्रोल करके यह पता लगाना होता है कि जंगल में क्या समस्या है। यह साइड स्क्रॉलिंग एक्शन अडवेंचर गेम है। इसमें एक जंगल है। जंगल में बहुत सारी बाधाएं और जाल हैं। गेम में मल्टीप्लेयर मोड भी है, जिसमें अधिकतम 4 खिलाड़ी खेल सकते है। इसमें 23 लेवल हैं।


    यह भी पढ़े,

    Whatsapp बना Snapchat की तरह, आया अब तक का सबसे बड़ा Status फीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

    रिलायंस जियो और उबर ने मिलाया हाथ, ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक ऑफर

    BSNL की एप पर आधारित कॉलिंग सेवा की समीक्षा कर रहा TRAI

    comedy show banner
    comedy show banner