Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं आर्टिफिशियल फूल, सफलता के मार्ग में आएगी बाधाएं
Vastu Tips अगर आप भी घर को सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल करते हैं या फिर करने की सोच रहे हैं तो वास्तु के इन नियमों का जरूर ध्यान रखें। क्योंकि आर्टिफिशियल फूल भी वास्तु दोष के कारण बन सकते हैं।
नई दिल्ली, Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मौजूद हर एक चीज से सकारात्मक और नकारात्मक एनर्जी पैदा होती है। घर को सजाने के लिए लोग विभिन्न तरह के शोपीस, तस्वीरों के अलावा फूलों को लगाना पसंद करते हैं। लेकिन आज के समय में हरियाली लगाना काफी मुश्किल साबित होता जा रहा है। जिसके कारण हर कोई घर में आर्टिफिशियल फूल लगाकर खूबसूरत बनाने की कोशिश करता है। वहीं वास्तु के मुताबिक घर में आर्टिफिशियल फूल लगाना सही नहीं माना जाता है।
वास्तु के अनुसार, प्रकृति आग, पृथ्वी, लकड़ी, पानी और धातु जैसे प्राकृतिक तत्वों से मिलकर बनी है। प्राकृतिक पौधों में लकड़ी, पानी और पृथ्वी होता है। इसलिए ऐसे पौधे आपके घर की वास्तु को संतुलन में रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं कुछ पौधों को घर में रखने से भाग्य और समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती हैं। वहीं दूसरी ओर सिंथेटिक चीजों से बने नकली पौधे घर के वास्तु पर बुरा असर डालते हैं। जो वास्तु दोष का कारण बन जाते हैं। क्योंकि वे आपके घर की सजावट में एक अलग ही तत्व जोड़ देते हैं। अगर आप अपने घर की प्राकृतिक ऊर्जा को संतुलित रखना चाहते हैं तो कृत्रिम पौधों के बजाय असली पौधों का उपयोग करें। लेकिन अगर आप प्राकृतिक फूल-पौधे नहीं लगा सकते हैं तो आर्टिफिशियल पौधे लगाते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें।
Vastu Tips: भूलकर भी दूसरों की ये चीजें न करें इस्तेमाल, पड़ेगा जीवन पर बुरा असर
इस दिशा में न रखें आर्टिफिशियल फूल
वास्तु के अनुसार, जिस तरह से हर एक चीज को रखने की दिशा निर्धारित होती है। उसी तरह आर्टिफिशियल फूल-पौधों को भी हर जगह नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे भी नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और वास्तु दोष के कारण बनते हैं। वास्तु के अनुसार, कभी भी आर्टिफिशियल फूल को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा सीढ़ियों में आर्टिफिशियल फूल नहीं लगाना चाहिए। इससे निगेटिव एनर्जी उत्पन्न होती है जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों की करियर और उन्नति में बाधा आती है।
Vastu Tips: पर्स में बिल्कुल भी न रखें ये पांच चीजें, वरना करना पड़ सकता आर्थिक हानि का सामना
इस दिशा में लगाएं आर्टिफिशियल फूल
अगर आप घर को आर्टिफिशियल फूलों से खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो यह जानना बेहद जरूरी है कि इनके लिए बेस्ट दिशा कौन सी है। अगर आप चाहते हैं कि आर्टिफिशियल फूलों को लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी पैदा हो तो इसके लिए इन्हें पूर्व दिशा से लेकर पश्चिम दिशा तक रख सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। लेकिन उत्तर और पूर्व दिशा में ज्यादा ऊंचाई में न रखें। इससे बुरा असर पड़ेगा।
इस तरह के आर्टिफिशियल फूल न लगाएं
वास्तु के अनुसार माना जाता है कि घर में कभी भी कटीले आर्टिफिशियल पौधे नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ेगी।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर'
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'