Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: पर्स में बिल्कुल भी न रखें ये पांच चीजें, वरना करना पड़ सकता आर्थिक हानि का सामना

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Wed, 13 Apr 2022 12:50 PM (IST)

    Vastu Tips पर्स में पैसे से लेकर पुराने बिल तस्वीर सहित न जाने क्या-क्या चीजें रखते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार पैसे श्री यंत्र के अलावा कोई अन्य चीज पर्स में नहीं रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

    Hero Image
    वास्तु के अनुसार पर्स में न रखें ये चीजें

    नई दिल्ली, Vastu Tips For Money: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। घर में मौजूद हर एक चीज सकारात्मक या फिर नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं। इसलिए वास्तु के मुताबिक हर एक चीज होना बेहद जरूरी है। कई बार दैनिक दिनचर्या में कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जो वास्तु दोष का कारण बन जाती है। इन्हीं चीजों में से एक है पर्स जिसका इस्तेमाल हर कोई करता है। पर्स में पैसों से लेकर, तस्वीर, बिल, डॉक्यूमेंट्स सहित न जाने क्या-क्या चीजें रखते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार माना जाता है कि पर्स में हर एक चीज को रखना जरूरी नहीं है क्योंकि पैसों के अलावा अन्य चीजें रखने से आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं जीवन और करियर में कई मुश्किलों खड़ी हो सकती हैं। जानिए वास्तु के अनुसार कौन सी चीजें तुरंत पर्स से हटा देनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान की तस्वीर

    कई लोगों की आदत होती हैं कि वह अपने आराध्य की भी तस्वीर पर्स में रख लेते हैं। उनका मानना होता है कि ऐसा करने से भगवान की कृपा हमेशा उनके ऊपर बनी रहेगी। वहीं वास्तुशा स्त्र के अनुसार, पर्स में किसी भी भगवान की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से जीवन में कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं और कर्ज बढ़ सकता है।

    मृतक की तस्वीरें

    कई लोग अपने पर्स में मृतक परिजनों की तस्वीरें रख लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि वास्तु के मुताबिक यह अशुभ होता है। अगर कोई किसी मृत व्यक्ति की तस्वीर अपनी पर्स में रखता है तो उसे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

    चाबियां

    पर्स में चाबियां अधिकतर लोग रख लेते हैं। हालांकि वास्तु के अनुसार ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे लाइफ में निगेटिव एनर्जी का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ता है।

    पुराने बिल

    ये बहुत ही साधारण आदत है जिसे अधिकतर लोग फॉलो करते हैं। दरअसल, शॉपिंग करने, रेस्टोरेंट बिल, बिजली बिल या फिर अन्य बिल को खोने से बचने के लिए सबसे सुरक्षित जगह अपनी पर्स को ही मानते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, ऐसा करना आपके जीवन में कई कष्ट ला सकता है। इसके साथ ही धन हानि की संभावना काफी अधिक बढ़ जाती हैं।

    फटे नोट

    वास्तु के अनुसार, पर्स में फटे नोट भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी किस्मत भी रूठ सकती है। इसलिए पर्स से फटे नोटों को तुरंत निकाल फेंके।

    Pic Credit- INSTAGRAM/nefedovws

    डिसक्लेमर'

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'