Vastu Tips: भूलकर भी दूसरों की ये चीजें न करें इस्तेमाल, पड़ेगा जीवन पर बुरा असर
Vastu Tips वास्तु में कई चीजें ऐसी बताई गई हैं जिनका पालन करके व्यक्ति निगेटिव एनर्जी से दूर रखकर सुख-समृद्धि पा सकता है। ऐसे ही वास्तु में कुछ चीजों के बारे में बताया गया हैं जिन्हें न किसी के साथ शेयर करना चाहिए और न ही दूसरों से लेना चाहिए।
नई दिल्ली, Vastu Tips: कई लोगों की आदत होती हैं कि उसके पास जो चीज नहीं होती है वह तुरंत ही दूसरे से मांग लेते हैं। अगर आप भी इन आदतों के गिरफ्त में हैं, तो तुरंत बदल दें। क्योंकि यह आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकती हैं। दरअसल, वास्तु के अनुसार माना जाता है कि दूसरे से मांगी गई चीजों के माध्यम से नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर चली जाती है। चीज लेने के बाद तो आपको लाभ दिखता है लेकिन कुछ समय बाद आपको कई तरह की हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वास्तु के अनुसार जानिए उन चीजों के बारे में जिन्हें कभी भी किसी से उधार नहीं लेना चाहिए।
घड़ी
वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी से घड़ी उधार लेकर नहीं पहननी चाहिए। क्योंकि व्यक्ति का जीवन उसके समय से जुड़ा होता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति का बुरा असर चल रहा है और आपने उससे घड़ी पहन ली तो वह बुरा समय आपके जीवन के साथ जुड़ जाएगा।
कपड़े
वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि इससे आपको नकारात्मक ऊर्जा के साथ उस व्यक्ति की शरीर में मौजूद बैक्टीरिया भी मिल सकते हैं।
जूते- चप्पल
किसी भी व्यक्ति को दूसरे के चप्पल, जूते आदि नहीं पहनना चाहिए। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि ऐसा करने से घोर दरिद्रता का वास आपके घर हो सकता है। क्योंकि शनि का स्थान पैरों में माना जाता है। ऐसे में अगर आप किसी व्यक्ति के चप्पल पहन लेंगे तो उसके जीवन में पड़ने वाले शनि के दुष्प्रभाव आपके जीवन में पड़ने लगेंगे।
पेन
वास्तु के अनुसार किसी का भी पेन उधार नहीं लेना चाहिए। क्योंकि इससे आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही करियर पर भी बुरा असर पड़ेगा।
अंगूठी
वास्तु के मुताबिक किसी दूसरे व्यक्ति की अंगूठी भी मांग कर नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि यह व्यक्ति के सेहत, जीवन और आर्थिक स्थिति से जुड़ी होती है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
Pic Credit- instagram/astroved/freepik
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'