Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: आज ही घर में लगाएं ये 5 फूल के पौधे, खींचा चला आएगा पैसा

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Tue, 02 Aug 2022 12:46 PM (IST)

    Vastu Tips For Lucky Plants वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के कई उपाय बताए गए हैं। ऐसे ही बताया गया है कि घर में कौन से फूलों के पौधे लगाना काफी शुभ माना जाता है। जानिए सुख-समृद्धि के लिए कौन से पौधे लगाना है शुभ।

    Hero Image
    Vastu Tips: आज ही घर में लगाएं ये 5 फूल के पौधे, खिंचा चला आएगा धन

     नई दिल्ली, Lucky Plants For Home: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को लेकर कई नियम बताए गए हैं। वास्तु के हिसाब से घर में लगे पेड़-पौधे सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुख-समृद्धि लाते हैं। हरे-भरे पौधे जितने सुंदर और सुगंध वाले होते हैं तो मन में सुकून के साथ शांति मिलती है। ऐसे ही वास्तु में कुछ फूलों वाले पौधों का जिक्र किया गया है। माना जाता है कि इन्हें घर में लगाने से वातावरण शुद्ध होने के साथ घर में रहने वाले लोगों की तरक्की पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि किन फूल वाले पौधों को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तस्वीरों में समझें- घर में कौन से पौधे लगाना शुभ

    पारिजात का पौधा

    पारिजात को हरसिंगार नाम से भी जानते हैं। इसे घर में लगाने से शारीरिक, मानसिक तनाव से निजात मिलती है। इसके साथ ही धन की प्राप्ति होने के साथ आय के नए स्तोत्र खुलते हैं। जिस घर में यह पौधा लगा होता है वहां रहने वाले लोगों को दीर्घायु प्राप्त होती है और उन्हें कई पापों से मुक्ति मिलती है। हरसिंगार या पारिजात के पौधे को घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

    चंपा का पौधा

    चंपा का पौधा वास्तु की दृष्टि से सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से हर तरह के दुखों से छुटकारा मिल जाता है। आमतौर पर इसके फूल तोड़ने पर दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता है। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि इसे घर में नहीं लगाना चाहिए। लेकिन इसके खुशबूदार फूल सकारात्मक ऊर्जा छोड़ते है। इसलिए इसे लगाना शुभ है। इस पौधे को उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना शुभ है।

    गुलाब

    गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से रिश्तों में मिठास आती है और तनाव दूर होता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बनी रहती हैं।

    चमेली

    चमेली का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा घर आती हैं, जिससे सुख-शांति और तरक्की बनी रहती है। इसके साथ ही यह परिवार के बीच के मनमुटाव को भी कम करता है।

    कमल

    कमल का फूल आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाना बहुत ही उत्तम रहता है। इससे सुख समृद्धि आती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से हर दुख से निजात मिल जाती है।

    धर्म संबंधी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।