Vastu Tips: फूल के इन पौधों को घर में लगाने से आएगी खुशहाली और तरक्की


By Shivani Singh02, Aug 2022 02:35 PMjagran.com

सुख-समृद्धि लाते हैं ये फूल

वास्तु शास्त्र में ऐसे फूलों के पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और जीवन में खुशियां भर जाती हैं।

पारिजात का पौधा

पारिजात को हरसिंगार नाम से भी जानते हैं। इसे घर में लगाने से शारीरिक, मानसिक तनाव से निजात मिलती है और सुख-समृद्धि आती है।

चंपा का पौधा

चंपा का पौधा वास्तु की दृष्टि से सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से हर तरह के दुखों से छुटकारा मिल जाता है।

गुलाब का पौधा

गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से रिश्तों में मिठास आती है और तनाव दूर होता है।

चमेली का पौधा

चमेली का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा घर आती हैं, जिससे सुख-शांति और तरक्की बनी रहती है।

रातरानी का पौधा

रातरानी की सुगंध में इतनी ताकत होती है कि यह अपने आसपास के वास्तु दोष का पूरी तरह से नाश कर सकने में सक्षम होती है।

मोगरा का पौधा

मोगरा फूल के पौधे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इन पौधों को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है।

कमल

कमल का फूल आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाना बहुत ही उत्तम रहता है। इससे सुख समृद्धि आती है।

Aaj ka Rashifal: मेष से मीन तक इन राशियों को होगा फायदा, रहना होगा सतर्क