Vastu Tips For Home: इस दिशा में बना घर दे सकता है विपत्तियों को बुलावा, वास्तु दोष दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय
Vastu Tips For Home वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम मुखी घर में थोड़ी सा भी दोष होने पर इसका असर व्यक्ति के जीवन पर सबसे अधिक पड़ता है। घर की बरकत रुकने के साथ तरक्की पर बुरा असर पड़ता है। जानिए पश्चिम मुखी घर संबंधी कुछ वास्तु नियम।

नई दिल्ली, Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की तरक्की, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर असर घर से अधिक पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि घर बनाते समय या फिर खरीदते समय वास्तु संबंधी नियमों का जरूर पालन करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर कोना हो या फिर वहां पर मौजूद हर चीज से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसलिए वास्तु नियम बेहद जरूरी माने जाते हैं। अब बात की जाए कि किस दिशा में घर बनाने से पहले सोचना चाहिए तो वह है पश्चिम दिशा। क्योंकि इस दिशा का तत्व वायु है और स्वामी वरुण देव है। इसके अलावा इस दिशा के स्वामी शनिदेव भी है। इसके साथ ही इस दिशा की ओर सूर्यास्त भी होता है। इसलिए इस दिशा की ओर घर होने पर कोई भी कार्य सोच-समझकर करना चाहिए। लेकिन अगर वास्तु के हिसाब से पश्चिम दिशा में कुछ चीजें रखा जाए, तो यह बरकत का कारण बन सकता है। जानिए पश्चिम दिशा में घर का मुख है, तो किन वास्तु नियमों का रखना चाहिए ध्यान।
तस्वीरों में समझें- सावन में सुहागिन महिलाएं जरूर करें ये काम
घर के पश्चिम दिशा में वास्तु दोष होने से पड़ेगा ये प्रभाव
विपत्ति को बुलावा
वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा में वास्तु दोष है, तो व्यक्ति को कई तरह की विपत्तियों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि इस दिशा के स्वामी शनि है और तत्व का स्वामी वरुण है। ऐसे में दोनों मिलकर जिंदगी में विपत्तियां ला सकते हैं।
ग्रह-क्लेश, नौकरी में समस्या
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पश्चिम दिशा में किसी भी तरह का दोष होने पर रोजाना परिवार के लोगों के बीच किसी न किसी बात पर क्लेश होता रहेगा। इसके साथ ही बिजनेस और नौकरी पर बुरा असर पड़ेगा।
हो सकते हैं कई गंभीर रोग
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा का प्रतिनिधित्व शनि ग्रह है। ऐसे में परिवार के सदस्यों को फेफड़े मुख, छाती, सांस या फिर त्वचा संबंधी रोगों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही पुरुषों की बीमारियों में सबसे अधिक खर्च होगा।
बरकत नहीं होगी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा में मुख्य दरवाजा में किसी भी तरह का वास्तु दोष है, तो घर की बरकत पर बुरा असर पड़ेगा। हर काम में सिर्फ निराशा ही हाथ लगेगी।
पश्चिम मुखी घर का वास्तु दोष दूर करने के उपाय
- घर की पश्चिम दिशा पर किसी भी प्रकार का दोष है, तो इस दिशआ में वरुण यंत्र लगा लें। इससे लाभ मिलेगा।
- काले घोड़े की नाल जो 'य़ू' आकार में होता है उसे लाकर मुख्य द्वार में लगा लें।
- पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर अशोक का पेड़ लगाना शुभ होगा।
- पश्चिम दिशा वाले घर में किचन दक्षिण-पूर्व या फिर उत्तर पश्चिम के अलावा पश्चिम दिशा में होना शुभ होगा।
- पश्चिम दिशा वाले घर में दक्षिण-पश्चिम की ओर वाली बाउंड्री को थोड़ा ऊंचा बनवा लें।
- रोजाना सुबह- शाम के समय दक्षिण-पश्चिम दिशा की दीपक जलाना शुभ होगा।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।