सावन में सुहागिन महिलाएं जरूर करें ये काम


By Shivani Singh25, Jul 2022 11:22 AMjagran.com

शिवलिंग पर करें जलाभिषेक

सावन में महिलाएं रोजाना स्नान करके शिवजी को जल चढ़ाएं। इसके बाद ही अन्न जल ग्रहण करें।

पहनें हरी चूड़ियां

विवाहित महिलाओं को सावन माह में हरी चूड़ियां पहननी चाहिए। ऐसा करने से शिवजी सौभाग्यवती का आशीर्वाद देते हैं।

न पहनें काले रंग के कपड़े

विवाहित महिलाएं सावन में काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें। इसके बदले लाल, पीले, हरे आदि रंग के वस्त्र पहनें।

लगाएं मांग में सिंदूर

विवाहित महिलाएं मांग में सिंदूर जरूर लगाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद देते हैं।

बिछिया और पायल

सुहागिन महिलाएं सावन में बिछिया और पायल भी पहनें। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती।

ये चीजें करें दान

सुहागिन महिलाएं सावन में श्रृंगार का सामान दान करें। ऐसा करने से आपका सुहाग हमेशा सलामत रहता है।

हाथों में लगाएं मेहंदी

सावन में हाथों में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता पार्वती का आशीर्वाद बना रहता है।

सोमवार को भजन-कीर्तन

सावन के सोमवार को सुहागिन महिलाओं को मां पार्वती और शिवजी के भजन करना चाहिए। इससे वह जल्द प्रसन्न होते हैं।

Navratri 2023: करें कालरात्रि चालीसा का पाठ, महाकाली बरसाएंगी कृपा