Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jyotish Tips: घर में मिट्टी की इन चीजों को लाने से आती है बरकत, प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 09:32 AM (IST)

    Jyotish Tips सूर्यादि ग्रह और काल का बोध कराने वाले शास्त्र को ज्योतिष शास्त्र कहा जाता है। इसमें ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र में मिट्टी से बनी चीजों का बहुत महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बनी कुछ चीजों को घर में रखने से व्यक्ति की मुश्किलें आसान होने लगती हैं।

    Hero Image
    Jyotish Tips घर में मिट्टी की किन चीजों को लाना चाहिए।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Jyotish Tips: भारतीय परंपरा में मिट्टी से बनी चीजों का बहुत पुराने समय से प्रयोग होता है। आज भी कई लोग फ्रिज के स्थान  पर मिट्टी के मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी की कुछ मिट्टी से बनी कुछ चीजों को घर पर लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं वह कौन-सी चीजें कौन-सी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष में मिट्टी का महत्व

    ज्योतिष शास्त्र में मिट्टी से बनी हुई कुछ चीजों को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन चीजों को घर में लाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिट्टी का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। यह ग्रह सौंदर्य और धन संपत्ति का कारक माना जाता है। ऐसे में मिट्टी से बनी चीजों को घर में रखने से शुक्र ग्रह शांत रहता है।

    कहां रखें मिट्टी के खिलौने

    घर में मिट्टी के खिलौने रखना बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ड्राइंग रूम में मिट्टी के खिलौने रखने से विशेष लाभ मिलता है। साथ ही इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है और धन का आगमन होता है।

    मिट्टी का गमला रखने के लाभ

    घर में हमेशा मिट्टी के गमले में ही पौधे लगाने चाहिए तभी उनकी शुद्धता और पवित्रता बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि मिट्टी के गमले में लगे पौधे में हमेशा भगवान का वास बना रहता है। जिस कारण घर में बरकत आती है।

    तिजोरी में रखें ये चीज

    ज्यादातर घरों में पूजा के लिए मिट्टी के दीपक का इस्तेमाल होता है। लेकिन मिट्टी के दीपक को तिजोरी में रखने से भी लाभ मिलते हैं। मिट्टी के दीपक में अक्षत भरकर तिजोरी में रखने से धन लाभ होता है।

    मिट्टी का घड़ा

    घर में मिट्टी का घड़ा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही नकारात्मकता दूर होती है। घर के ईशान कोण अर्थात उत्तर पूर्व दिशा के मध्य स्थान में पानी से भरकर मिट्टी का घड़ा रखने से शांति, समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है। वहीं मिट्टी का कलश रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मिट्टी के कलश को लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान पर रखने से विशेष फल प्राप्त होता है। मिट्टी के कलश में नारियल या चावल में भरकर रखा जाए तो धन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

    मिट्टी की मूर्ति

    घर के मंदिर में कई तरह की धातुओं की मूर्ति रखी जाती हैं। लेकिन इनमें से मिट्टी की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है। मिट्टी से बनी भगवान की मूर्ति रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'