Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर रात के समय करें ये गुप्त उपाय, मेहरबान होंगी धन की देवी
योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2025) भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने से पापों से मुक्ति मिलती है। वहीं योगिनी एकादशी की रात में कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है तो आइए उन विशेष उपाय के बारे में जानते हैं जो यहां पर दिए गए हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत ज्यादा महत्व है। यह भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। हर महीने में दो एकादशी पड़ती हैं - एक कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष में। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी (Yogini Ekadashi 2025) का व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
वहीं, इस दिन रात (Yogini Ekadashi Night Rituals) को किए जानें वाले कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है, आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।
सुबह ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा (Yogini Ekadashi 2025 Rituals)
- सुबह उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर साफ कपड़े पहनें।
- पूजा का संकल्प लें और मन में भगवान विष्णु का ध्यान करें।
- भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
- उन्हें पीला चंदन, पीले पुष्प, तुलसी दल और पीले वस्त्र अर्पित करें।
- धूप-दीप जलाएं।
- भगवान विष्णु को पीले फलों और मिठाई का भोग लगाएं।
- तुलसी दल के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है।
- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
- योगिनी एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें।
- अंत में भगवान विष्णु की आरती करें।
रात के समय करें ये गुप्त उपाय (Yogini Ekadashi 2025 remedies At Night)
- तुलसी के पास दीपक - एकादशी की रात में तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय मां लक्ष्मी का ध्यान करें और उनसे धन-धान्य की वृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
- श्री सूक्त का पाठ - रात के समय स्नान करने के बाद साफ वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने बैठकर ''श्री सूक्त'' का पाठ करें। माना जाता है कि श्री सूक्त के पाठ से मां लक्ष्मी खुश होती हैं। साथ ही घर में स्थिर रूप से वास करती हैं।
- करें इस मंत्र का जाप - रात के समय कमल गट्टे की माला से 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। कमल गट्टा मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इस उपाय को करने से धन की मुश्किलें दूर होती हैं।
- करें ये काम - रात के समय पूजा स्थान पर पांच पीली कौड़ी और एक साबुत हल्दी की गांठ रखें। अगले दिन इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
- पीपल के नीचे दीपक - अगर हो पाए, तो योगिनी एकादशी की रात को पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाएं। पीपल में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों का वास माना जाता है। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से धन-दौलत से तिजोरी भरी रहती है।
यह भी पढ़ें: Mahabharat Katha: कैसे हुई अर्जुन की उलूपी और चित्रांगदा से शादी? रहस्यमयी है कथा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।