Loyal Girls Personality: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं बेहद खूबसूरत, ससुराल में चलता है इनका राज
आजकल अंक शास्त्र ट्रेंडिंग में है। अंक शास्त्र के ज्ञाता यानी जानकार मूलांक से व्यक्ति के जीवन की पूरी जानकारी दे देते हैं। इससे प्यार पैसा करियर कारोबार और विवाह की जानकारी मिल जाती है। मूलांक 2 (2 Mulank) के जातकों पर चंद्र देव का प्रभाव अधिक रहता है। इसके लिए मूलांक 2 के जातकों में चंद्र देव के गुण पाये जाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं और वृषभ राशि में उच्च के होते हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा हमेशा बरसती रहती है। चंद्र देव की कृपा से जातक को जीवन में हर सुख की प्राप्ति होती है। ज्योतिष अविवाहित जातकों को भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं। भगवान शिव की उपासना करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा मजबूत होने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि किस मूलांक की लड़कियां न केवल देखने में बेहद खूबसूरत होती हैं, बल्कि ससुराल में भी सुखमय जीवन व्यतीत करती हैं? आसान शब्दों में कहें तो ससुराल में इनका राज चलता है। पति के साथ रिश्ते भी मधुर होते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
मूलांक 2
ज्योतिषियों की मानें तो मूलांक 2 की लड़कियां देखने में बेहद खूबसूरत (2 Mulank Women Personality) होती हैं। इस मूलांक के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं। चंद्र देव की कृपा के चलते मूलांक 2 की लड़कियां देखने में खूबसूरत होती हैं। साथ ही स्वभाव से शांत, सुशील, सौम्य और संस्कारी होती हैं। इनमें चंद्रमा के गुण होते हैं। इसके चलते इन लड़कियों का रिश्ता अपनी मां के साथ भी बेहद मधुर रहता है। ससुराल में भी ये लड़कियां बेहद प्रिय होती हैं। ससुराल के लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं। सर्वगुण संपन्न और मधुरभाषी होने के चलते इन्हें ससुराल में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें: अपने पति की किस्मत बदल देती हैं इस तारीख के दिन जन्म लेने वाली लड़कियां
जन्म तिथि से मूलांक
मूलांक की गणना जन्म तारीख से होती है। मूलांकों की संख्या 09 है। 02 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 ( Mulank 2 traits) होता है। ठीक इसी प्रकार 8 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है। वहीं, 11 से लेकर 31 तारीख तक जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक जोड़कर प्राप्त किया जाता है। 22= 2+2=4 यानी 22 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 है। ठीक इसी प्रकार 2, 11 और 20 तारीख के दिन जन्म लेने वाली लड़कियां (mulank 2 wali ladkiyan) का मूलांक 02 होता है।
उपाय
- मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए शिवजी की पूजा करें।
- कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- सोमवार के दिन पूजा के समय चंद्र मंत्र का जप करें।
- हर सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान अवश्य करें।
- चंद्र देव की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।
यह भी पढ़ें: क्या कुंवारी लड़कियां कर सकती हैं एकादशी व्रत? क्या हैं इस पर्व से जुड़े नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।