विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माथे पर सींग, जंगल में परवरिश और स्त्रियों से दूरी... फिर कैसे राजा दशरथ के दामाद बने ऋषि श्रृंगी?

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:35 PM (IST)

रामायण के महत्वपूर्ण किरदार महर्षि श्रृंगी ऋषि, जिन्होंने राजा दशरथ के पुत्र प्राप्ति के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ कराया था, उनके जीवन और भूमिका को यह लेख विस्तार से बताता है। इसमें उनके जन्म, माथे पर सींग के उभार, वन में पालन-पोषण और राजा रोमपाद की पुत्री शांता से विवाह का वर्णन है।

राजा दशरथ के दमाद श्रृंगी ऋषि कौन थे?

राजा दशरथ के दमाद श्रृंगी ऋषि कौन थे?

HighLights

  1. श्रृंगी ऋषि ने दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ का संचालन किया।

  2. उनके माथे पर सींग जैसा उभार होने से नाम पड़ा।

  3. राजा रोमपाद की पुत्री शांता से उनका विवाह हुआ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण महाकाव्य के कई किरदार ऐसे हैं, जिनकी भूमिका बेहद खास होने के बाद भी उनके बारे में काफी कम जानने को मिलता है और महर्षि श्रृंगी ऋषि उन्हीं में से एक थे। श्रृंगी ऋषि के बारे में वाल्मीकि रामायण के बालकाण्ड नवम में देखने को मिलता है। उनके नाम को लेकर यह कहा जाता है कि, उनके माथे पर सींग जैसा उभार होने के कारण उनका यह नाम पड़ा था।

श्रृंगी ऋषि का विवाह अंगदेश के राजा रोमपाद की गोद ली गई पुत्री शांता से संपन्न हुआ था, जो दशरथ की पुत्री थी। श्रृंगी ऋषि के जन्म और राजा रोमपाद की कथा को वाल्मीकि रामायण में विस्तार से बताया गया है।

श्रृंगी ऋषि कौन थे?

श्रृंगी ऋषि एक महान ऋषि है, जो वेदों के पारंगत विद्वान थे। जिन्होंने राजा दशरथ के पुत्र प्राप्ति के लिए अश्वमेध यज्ञ तथा पुत्र कामना के लिए भी यज्ञ कराये थे। महर्षि कश्यप के विभाण्डक नाम से एक पुत्र हुए और विभाण्डक ऋषि का भी एक पुत्र जिसे श्रृंगी ऋषि के नाम से जाना गया।

वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, ऋषि श्रृंगी के पिता विभाण्डक ने कठिन तपस्या की जिससे सभी देवता भयभीत हो गए और उनके तप को भंग करने के लिए इंद्र ने उर्विश को भेजा। उर्वशी ने अपने रूप से उन्हें मोहित कर लिया जिसके परिणामस्वरूप कुछ समय बाद ऋषि श्रृंगी का जन्म हुआ। ऋषि श्रृंगी के माथे पर एक सींग था, जिस वजह से उनका यह नाम पड़ा।

श्रृंगी ऋषि के पैदा होने के तुरंत बाद उर्वशी का धरती पर काम खत्म हो गया था वह स्वर्गलोक के लिए प्रस्थान कर गई। अपने साथ हुए इस विश्वासघात से विभाण्डक इतने दुखी हुए कि उन्हें नारी जाति से नफरत होने लगी और उन्होंने पुत्र श्रृंगी पर नारी का साया न पड़ने देने की ठान ली। अपने इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए वह अपने पुत्र श्रृंगी का पालन-पोषण जंगल में करने लगे।

who was rishi shringi ramayana dasharatha son in law sacrifice for lord rama birth

(श्रृंगी ऋषि पुत्रेष्ठि यज्ञ करते हुए) Picture Credits- AI Images

उसी समय अंगदेश में रोमपद नाम के एक बड़े प्रतापी और बलवान राजा थे, उनके द्वार धर्म का उल्लंघन हो जाने के कारण सभी लोगों में डर का माहौल था। इसके अलावा वर्षा बंद होने जाने से राजा भी काफी दुखी थे। दुख की इस घड़ी में राजा ने ब्राह्मण ऋषियों की बैठक बुलाई।

फिर ब्राह्मणों ने कहा कि किसी भी तरह से श्रृंगी ऋषि को अंग देश की धरती में ले आया जाता है, तो उनकी यह समस्या खत्म हो जाएगी। जब ऋषि श्रृंगी अंग देश की धरती पर आए और यज्ञ करना शुरू कर दिया तो उसके बाद भारी वर्षा हुई। जनता इतनी खुश हुई कि अंगदेश में जश्न का माहौल बन गया। तभी वर्षिणी और रोमपद ने अपनी गोद ली हुई बेटी शांता का हाथ श्रृंगी ऋषि के हाथ में देने का फैसला किया।

ऋषि श्रृंगी की पुत्रेष्ठि यज्ञ में भूमिका

राजा दशरथ और उनकी तीन रानियां इस बात को लेकर काफी चिंतित रहती थीं कि पुत्र न होने पर उनका उत्तराधिकारी कौन बनेगा। राजा दशरथ की इस चिंता को दूर करने के लिए ऋषि वशिष्ठ सलाह देते हैं कि आप अपने दामाद श्रृंगी ऋषि से पुत्रेष्ठि यज्ञ करवाएं। इससे पुत्र की प्राप्ति होगी। दशरथ ने उनके मंत्री सुमंत की सलाह पर पुत्र प्राप्ति की कामना के लिए महान ऋषियों को बुलाया। इस यज्ञ में दशरथ ने श्रृंगी ऋषि को भी बुलाया। श्रृंगी ऋषि एक पुण्य आत्मा थे और जहां वे पैर रखते थे वहां सुख-समृद्धि बनी रहती थी। सुमंत ने श्रृंगी को मुख्य ऋषि बनने को कहा। दशरथ ने आयोजन करने का आदेश दिया।

पहले तो श्रृंगी ऋषि ने यज्ञ करने से मना कर दिया लेकिन बाद में शांता के कहने पर वह राजा दशरथ के लिए पुत्रेष्ठि यज्ञ करने के लिए मान गए। कहा जाता है कि, पुत्रेष्ठि यज्ञ कराने वाले का समस्त पुण्य इस यज्ञ की आहुति में जलकर नष्ट हो जाता है। इस पुण्य के बदले ही राजा दशरथ को पुत्रों की प्राप्ति हुई थी। यज्ञ से मिली खीर से राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें- जब जीजा विद्युतजिह्व से ही भिड़ गया रावण! आखिर क्यों बहन शूर्पणखा के सुहाग का काल बन गया लंकापति?

यह भी पढ़ें- भारत ही नहीं, थाईलैंड से लेकर सीरिया तक... दुनियाभर की वो जगहें जहां पत्थरों पर आज भी दिखते हैं हनुमान जी के पैरों के निशान

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न पौराणिक कथाओं, लोक मान्यताओं, धर्मग्रंथों के अलग-अलग संस्करणों और इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री पर आधारित है। रामायण के विभिन्न प्रसंगों और पात्रों को लेकर अलग-अलग ग्रंथों व लोककथाओं में भिन्नता हो सकती है। पाठकों से अनुरोध है कि इस जानकारी को अंतिम ऐतिहासिक या शास्त्रीय सत्य न मानें और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले अपने विवेक व प्रामाणिक ग्रंथों का सहारा लें। हमारा उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना या अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।