विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहन की खुशी के लिए दुनिया से लड़ने वाले रावण ने आखिर क्यों अपने ही जीजा विद्युतजिह्व का वध कर दिया?

Published: Wed, 18 Nov 2026 02:00 PM (IST)

विद्युतजिह्व रावण का सबसे करीबी रिश्तेदार और शूर्पणखा का पति होने के बाद भी उसकी मौत खुद रावण के हाथों ...और पढ़ें

रावण ने विद्युतजिव्हा को क्यों मारा? (Ramayana Trailer)

रावण ने विद्युतजिव्हा को क्यों मारा? (Ramayana Trailer)

HighLights

  1. विद्युतजिह्व रावण का बहनोई और शूर्पणखा का पति था।

  2. रावण ने अपने भाई कालकेय की हत्या के बाद विद्युतजिह्व को मारा।

  3. कुछ कथाओं के अनुसार रावण की बढ़ती शक्ति से ईर्ष्या के कारण मारा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों हर तरफ रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण की चर्चा हो रही है। यूं तो रामायण महाकाव्य पर कई तरह के वर्जन बन चुके हैं, लेकिन नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की रामायण में कई ऐसे किरदार दर्शकों के सामने आए हैं, जिन्हें आज से पहले बहुत कम लोग ही जानते थे। इन्हीं किरदारों में से एक विद्युतजिह्व भी है। फिल्म में इस रोल को बॉलीवुड एक्टर विवेक ऑबेरॉय ने निभाया है।

रामायण से पहले विद्युतजिह्व के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता था। 'रामायण' में विद्युतजिह्व को दशानन रावण का सबसे करीबी रिश्तेदार दिखाया गया है। दरअसल विद्युतजिह्व रावण की बहन शूर्पणखा का पति था। लेकिन बाद में उसकी मौत रावण द्वारा हुई थी। आखिर किस कारण से रावण ने अपने ही जीजा को मारकर बहन शूर्पणखा को विधवा बना दिया था?

विद्युतजिह्व कौन था? (Who was Vidyutjiva)

उसके नाम का मतलब 'बिजली जैसी जीभ वाला', यह नाम तेजी, काबिलियत और बोलने की ताकत को दर्शाता है। हिंदू दर्शन में बिजली न सिर्फ कुदरत की ताकत है, बल्कि आकशीय रोशनी, दैवीय ऊर्जा और जबरदस्त ताकत का भी प्रतीक है। रामायण के कुछ लोक वर्जन में विद्युतजिह्व को एक विशाल जीभ वाला बताया गया है जिसमें अलौकिक शक्तियां थीं। कहानियों में कहा गया है कि, वह अपनी जीभ बढ़ाकर पूरे शहर को निगल सकता था।

कुछ अन्य रामायणों में विद्युतजिह्व को एक इंसान के तौर पर दिखाया गया है, जो रावण के राज से खुश नहीं था और अपनी जबरदस्त बोलने की कला में माहिर होने के कारण उसने इसका प्रयोग आम असुरों में नाराजगी और विरोध भाव पैदा करने के लिए किया। उसके तीखे और असरदार शब्दों की तुलना बिजली के गिरने से की जाती है, जो तेज, असरदार और नजरअंदाज करना नामुमकिन है।

विद्युतजिह्व को रावण ने क्यों मारा?

रामायण में विद्युतजिह्व शूर्पणखा का पति था। वह कालकेय का भाई भी था जिसने रावण का कई युद्ध में साथ दिया था। विद्युतजिह्व और शूर्पणखा का एक बेटा भी था, जिसका नाम 'शंभू कुमार' था।

पौराणिक कहानियों के मुताबिक, एक बार विद्युतजिह्व की सहायता स रावण ने देवताओं पर जीत हासिल कर ली थी। जब वह स्वर्ग से लौट रहा था तो कालकेय ने रावण को रोक लिया। रावण ने कालकेय के साथ युद्ध कर उसे मार डाला। इस बात से विद्युतजिह्व काफी गुस्सा हो गया और रावण को युद्ध के लिए चुनौती दे डाली। युद्ध में रावण को विद्युतजिह्व को मारना पड़ा।

पति की मृत्यु से शूर्पणखा काफी दुखी हो गई। रावण ने अपनी बहन को दिलासा देते हुए उसे एक योग्य पति ढूंढने की इजाजत दे दी और कहा कि अगर कोई उसका प्रपजोल ठुकरा देता है, तो वह जबरदस्ती उससे शादी करवा देगा।

विद्युतजिह्व की मौत के बारे एक और कहानी प्रचलित है। कहा जाता है कि रावण ने इंद्र के खिलाफ युद्ध के दौरान विद्युतजिह्व को मार डाला था। रावण की बढ़ती ताकत और वर्चस्व के कारण विद्युतजिह्व की ईर्ष्या होने लगी और उसने रावण को युद्ध के लिए चुनौती दे डाली। युद्ध का प्रस्ताव स्वीकार कर रावण ने अपने जीजा को मृत्यु दंड दिया।

रामायण में विद्युतजिह्व नाम का एक अन्य किरदार

रामायण में विद्युतजिह्व नाम का एक अन्य किरदार भी है। वह एक मायावी और रावण का सेवक था। उसे श्री राम का सिर बनाकर अशोकवन में माता सीता के सामने लाया गया था।

यह भी पढ़ें- शूर्पणखा का सुहाग और रावण का जीजा? 'रामायण' में विवेक ओबेरॉय के किरदार 'विद्युतजिह्व' की कहानी हैरान करने वाली

यह भी पढ़ें- सीता मां के साथ आश्रम की जमीन भी उठा ले गया था रावण? कंब रामायण में मिलता है हरण से जुड़ा से अनसुना प्रसंग

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न पौराणिक कथाओं, लोक मान्यताओं, धर्मग्रंथों के अलग-अलग संस्करणों और इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री पर आधारित है। रामायण के विभिन्न प्रसंगों और पात्रों को लेकर अलग-अलग ग्रंथों व लोककथाओं में भिन्नता हो सकती है। पाठकों से अनुरोध है कि इस जानकारी को अंतिम ऐतिहासिक या शास्त्रीय सत्य न मानें और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले अपने विवेक व प्रामाणिक ग्रंथों का सहारा लें। हमारा उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना या अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।