कबंध रामायण का वो विचित्र राक्षस, जिसके हाथों में ही छिपी थी माता सीता को खोजने की सबसे बड़ी चाबी!
कबंध रामायण का एक महत्वपूर्ण पात्र था, जिसका असली नाम दनु था और वह एक गंधर्व था। ऋषि स्थूलशिरा के ...और पढ़ें

रामायण में कबंध का महत्व
HighLights
कबंध का असली नाम दनु था, वह गंधर्व था।
ऋषि स्थूलशिरा के श्राप से राक्षस बना कबंध।
भगवान राम ने कबंध को श्राप से मुक्ति दिलाई।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और खास महाकाव्य जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और धर्म के मार्ग का वर्ण किया गया है। रामायण की इतनी समृद्धशाली है कि आज सदियों बाद भी इसकी कहानी हर किसी को याद है। रामायण में कई ऐसे प्रमुख पात्र हैं, जिनके बारे में सभी को पता है, लेकिन कुछ ऐसे भी पात्र जिनकी भूमिका रामायणकाल में सबसे महत्वपूर्ण मानी गई है।
रामायण में कई तरह के राक्षसों का जिक्र देखने को मिलता है, लेकिन उन सभी में 'कबंध' राक्षस सबसे खास था। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कबंध राक्षस का रूप काफी अजीब था जिसकी लंबी-लंबी भुजाएं थी लेकिन शरीर के नाम पर सिर्फ मुख और हाथ ही थे। आइए जानते हैं इसके बारे में।
-1794466774961.webp)
रामायण में कबंध कौन था?
कबंध राक्षस का असली नाम दनु था, जिसका जन्म गंधर्व जाति में हुआ था। वह बचपन से ही काफी बलशाली और सुंदर था। उसकी सुंदरता के कारण उसके शरीर से एक अलग ही तरह का तेज चमकता था। इसके साथ ही उसे ब्रह्मा जी से वरदान भी मिला था कि उसे किसी अस्त्र से नहीं मारा जा सकता है।
अपने बल, सौंदर्य और पराक्रम के कारण उसमें अहंकार आ गया था। सुंदर शरीर के होते हुए भी वह राक्षसी रूप धारण कर ऋषि मुनियों को डराया करता था। एक दिन उसने स्थूलशिरा ऋषि को भी डराने के लिए भयाभय राक्षस का रूप धारण किया। ऋषि स्थूलशिरा के पास कई तरह की दैवीय शक्तियां थी और वे दनु के इस कारनामे पर काफी गुस्सा हो उठे। इसी गुस्से में उन्होंने दनु को श्राप दिया कि वह जिस तरह का रूप धारण करके लोगों को डराता है, वह हमेशा के लिए उसी रूप में रह जाएगा और राक्षसों की तरह की व्यवहार करेगा।
स्थूलशिरा ऋषि के श्राप के कारण दनु का शरीर राक्षस रूप में ही रह गया, उसकी दोनों भुजाएं काफी लंबी और विशाल बन गई और सारा ज्ञान और सौंदर्य खत्म हो गया। अब उसका व्यवहार पूरी तरह से राक्षसों जैसा हो गया था।
ऋषि के श्राप का तोड़
अपनी दयनीय अवस्था को देखकर दनु ऋषि स्थूलशिरा के चरणों में गिरकर माफी मांगने लगा। उसके ऐसा करने पर ऋषि को भी दया आ गई और उन्होंने इस श्राप से मुक्ति का उपाय बताया दिया। उन्होंने कहा कि, एक दिन राजा राम और भाई लक्ष्मण माता सीता को खोजते हुए यहां आएंगे व तुम्हारी दोनों भुजाएं काट देंगे।
इसके बाद जैसे ही वे तुम्हारा दाह संस्कार करेंगे तुम श्राप से मुक्त हो जाओगे और फिर से अपना सुंदर और विशाल शरीर प्राप्त कर लोगे।
इसके बाद दनु का देवराज इंद्र से युद्ध हो गया। चूंकि दनु को ब्रह्मा जी से मिला दीर्घायु और किसी भी अस्त्र से न मरने का वरदान मिला था, इसलिए देवराज इंद्र उसका वध नहीं कर पाए। लेकिन उनके वज्र के प्रहार से दनु का राक्षस शरीर उसके कबंध (पेट) में समा गया और सिर्फ मुख व भुजाएं ही बाहर रही। तब से वह उसी जगह पर पड़ा रहा और अपनी लंबी-लंबी भुजाएं फैलाकर पशु पक्षियों को पकड़कर खाने लगा। तभी से उसका नाम कबंध पड़ा।

कबंध और राम की मुलाकात
जब भगवान श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण के साथ माता सीता की खोज में वहां पहुंचे तो कबंध ने उन्हें अपनी भुजाओं में जकड़ लिया। इससे गुस्सा होकर लक्ष्मण ने उसकी दोनों भुजाएं काट दी। इसके बाद कबंध ने अपना परिचय और श्राप से जुड़ी पूरी घटना बताई।
इसके साथ ही यह अपने गंधर्व शरीर को फिर से प्राप्त कर लिया। कबंध ने माता सीता की खोज में मदद की। आखिर में भगवान राम और लक्ष्मण ने कबंध का विधि पूर्वक दाह संस्कार किया।
कबंध ने शबरी और सुग्रीव का पता बताया
दाह संस्कार होने के बाद ही कबंध को फिर से अपना गंधर्व का शरीर मिल गया और वह श्राप से पूरी तरह मुक्त हो गया। इसके बाद उन्होंने भगवान राम को उनकी भक्त शबरी का पता बताया। इसके साथ ही उन्होंने सुग्रीव तक पहुंचने का भी रास्ता बताया, जो माता सीता को खोजने में मदद करने वाले थे।
यह भी पढ़ें- सिर्फ द्रौपदी या कर्ण नहीं, माता सीता से भी जुड़ा है छठ पर्व का संबंध! पढ़िए सदियों पुरानी अनसुनी दास्तान
यह भी पढ़ें- राम के जन्म से पहले ही तय हो चुकी थी रावण की मौत, इक्ष्वाकु वंश के इस राजा का श्राप बना काल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।