राम के जन्म से पहले ही तय हो चुकी थी रावण की मौत, इक्ष्वाकु वंश के इस राजा का श्राप बना काल
लंकापति रावण को राजा अनरण्य ने युद्ध में पराजित न कर पाने पर श्राप दिया था कि इक्ष्वाकु वंश में ...और पढ़ें
-1794378545001_m.webp)
राजा अनरण्य ने रावण को क्यों दिया श्राप?
HighLights
राजा अनरण्य ने रावण को युद्ध के लिए ललकारा।
अनरण्य ने रावण को इक्ष्वाकु वंश के नाश का श्राप दिया।
भगवान राम ने इसी श्राप के कारण रावण का वध किया।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आप में से काफी लोगों को ही पता होगा कि, राम के हाथों रावण की मौत की भविष्यवाणी राम के जन्म से पहले ही कर दी गई थी। इस कहानी का वर्णन रामायण के उत्तर कांड में देखने को मिलता है।
जब लंका के राजा रावण ने कठिन तपस्या के जरिए भगवान ब्रह्मा और भगवान शिव से कई वरदान प्राप्त किए थे। इन वरदानों के कारण रावण इतना शक्तिशाली हो गया था कि उसे मारना लगभग असंभव-सा था।

रावण ने राजा अनरण्य को युद्ध के लिए ललकारा
इन दिव्य शक्तियों से प्रेरित होकर रावण सभी राजाओं को हराने के लिए निकल पड़ा। उसने सभी राजाओं को दो विकल्प दिए, या तो हार मान लो या फिर मुझे लड़ो। ज्यादातर राजाओं ने रावण की शक्ति को देखकर हार मानना ही सही समझा।
लेकिन राजा अनरण्य जो कि इक्ष्वाकु वंश में जन्में महान राजा थे। उन्होंने कई राजाओं को युद्ध में हराया था। जब दशानन रावण इक्ष्वाकु वंश के राजा अनरण्य के पास पहुंचा, तो उसने अयोध्या राज्य पर अधिकार जमाने की बात कही। दोनों के बीच भीषण युद्ध हुआ लेकिन ब्रह्मा के श्राप के कारण रावण को पराजित कर पाना आसान नहीं था।
दोनों सेनाएं काफी विशाल थीं और उनमें हाथी, घोड़े, रथ और पैदल सैनिक भी थे। दोनों ही सेनाएं युद्ध के मैदान में आमने-सामने थीं। अनरण्य की सेना ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी, लेकिन रावण की सेना भी काफी मजबूत थी। राजा अनरण्य ने अपना धनुष निकाला और रावण का वध करने के लिए आगे बढ़ें। राजा का गुस्सा सहन न कर पाने के कारण अधिकतर राक्षस डरकर पीछे हट गए।
राजा अनरण्य ने रावण को दिया श्राप
अनरण्य ने रावण के सिर पर आठ सौ से ज्यादा बाण चलाए लेकिन वह बादलों की बारिश से पहाड़ की चोटी की तरह बेजान पड़ रहा। बाण रावण को एक घाव तक नहीं पहुंचा सका। इसके बाद रावण ने जवाबी हमले में राजा अनरण्य को बुरी तरह घायल कर दिया।
अनरण्य जंगल में बिजली गिरने से गिरे किसी बड़े पेड़ की तरह जमीन पर गिर पड़े। रावण ने अपने गिरे हुए दुश्मन का मजाक उड़ाया, 'मुझसे लड़ने से तुम्हें क्या मिला?' मुझे तो ऐसा लगता है कि तुमने मेरी ताकत के बारे में सुना भी नहीं। तीनों लोकों में कोई भी मेरे सामने टिक नहीं सकता है।
रावण की इस बात से कुपित होकर अनरण्य ने उसे श्राप दिया कि तूने इक्ष्वाकु वंश का मजाक उड़ाया है, इसलिए मैं तुझे श्राप देता हूं कि महाराज इक्ष्वाकु के इसी वंश में जब विष्णु जी खुद अवतार लेंगे, तो वही तुम्हारी मौका का असल कारण बनेगा।
यह कह कर राजा अनरण्य ने देह त्याग दिया है। कालांतर में त्रेता युग में इसी महान इक्ष्वाकु वंश में खुद श्रीहरि ने अयोध्या नरेश राजा दशरथ के घर प्रभु श्रीराम का अवतार लिया और दशानन रावण का वध किया।
यह भी पढ़ें- अशोक वाटिका से राजदरबार तक: जब रावण के गलत फैसलों के खिलाफ खड़े हो गए थे उसके अपने ही लोग
यह भी पढ़ें- सुबह की भागदौड़ से पहले लें श्रीराम के 12 नाम: पूरा दिन रहेगा शांत और तरोताजा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।