सुबह की भागदौड़ से पहले लें श्रीराम के 12 नाम: पूरा दिन रहेगा शांत और तरोताजा
सुबह भगवान श्रीराम के 12 नामों का स्मरण करने से जीवन की बड़ी समस्याएं दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा ...और पढ़ें

श्री राम द्वादश स्तोत्र जाप के आध्यात्मिक लाभ
HighLights
सुबह श्रीराम के 12 नाम स्मरण से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा।
स्कंद पुराण में वर्णित श्रीराम द्वादशनाम स्तोत्र का महत्व।
इन नामों का पाठ करने से कलाओं में मिलती है सिद्धि।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सुबह उठते ही हममें से ज्यादातर लोग दिन भर की भागदौड़, वर्क लोड और तमाम तरह की उलझनों के बारे में सोचने लगते हैं, जिससे हमारा मन काफी भारी हो जाता है। ऐसे में दिन की शुरुआत अगर एक शांत और सकारात्मक भाव के साथ हो, तो पूरा दिन खुशनुमा और ऊर्जावान लगता है।
भारतीय परंपराओं के मुताबिक, सुबह के समय प्रभु श्रीराम के 12 नामों का स्मरण करने से जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या भी दूर होने लगती है और बिगड़े काम बनने लगते हैं। यह सिर्फ एक धार्मिक कार्य ही नहीं, बल्कि अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा, धैर्य और विश्वास भरने का सरल तरीका है।
श्रीराम द्वादश स्तोत्र
भगवान विष्णु के दशावतार में से एक रामावतार और भगवान राम की कहानी लगभग सभी पुराणों में वर्णित है। लेकिन राम जी से जुड़ी विस्तृत कथाएं रामायण में देखने को मिलती है। वाल्मीकि रामायण में राम जी का महत्वपूर्ण स्थान है। भगवान राम के बारह नामों का स्तोत्र महत्वपूर्ण स्थान रखता है। स्ंकद पुराण में श्रीराम द्वादशनाम स्तोत्र दिया गया है।
श्लोक- रामो दाशरथिः सीतानायको लक्ष्मणाग्रजः । दशग्रीवहरश्चैव विश्वामित्रप्रपूजितः ।।1।।
नृपाणामुत्तमो धीरो हनुमन्नायकस्तथा । कौसल्यानन्दनो विष्णुरयोध्यापुरमन्दिरः ।।2।।
द्वादशैतानि नामानि श्रीरामस्य सदा पठेत् । कलासु सिद्धिमाप्नोति स मनुष्यस्त्वसंशयम् ।।3।।
रामो दाशरथिः सीतानायको लक्ष्मणाग्रजः । दशग्रीवहरश्चैव विश्वामित्रप्रपूजितः ।।
इस श्लोक में श्रीराम को दशरथि कहा गया है, अर्थात राजा दशरथ के पुत्र। यह उनके मानव अवतार और रघुवंश में जन्म को दर्शाता है। सीतानायक का अर्थ है सीता के स्वामी और रक्षक। यहां सीता धर्म, शुद्धता और आदर्श नारीत्व का प्रतीक हैं। लक्ष्मणाग्रज का अर्थ है लक्ष्मण के बड़े भाई, जो परिवार में मार्गदर्शक और मर्यादा के आधार माने जाते हैं।
दशग्रीवहर का अर्थ है रावण का वध करने वाला। रावण के दस सिर अहंकार, कामना और अनियंत्रित इंद्रियों का प्रतीक है। राम को उसे हराकर धर्म को विजय कराना है।
विश्वामित्रप्रपूजित: यह याद दिलाता है कि, महर्षि विश्वामित्र ने राम का सम्मान किया और उन्हें यज्ञ की सुरक्षा के लिए साथ ले गए। यह प्रसंग बताता है कि दिव्य शक्तियां हमेशा तप और सच्चाई की रक्षा में तत्पर रहती है। इसी तरह राम, पुत्र, पति, भाई, वीर और धर्म संरक्षक के रूप में प्रकट होते हैं।
श्रीराम द्वादश नाम का पाठ करने का लाभ
द्वादशैतानि नामानि श्रीरामस्य सदा पठेत्।
कलासु सिद्धिमाप्नोति स मनुष्यस्त्वंसंशयम्।
इस श्लोक में बताया गया है कि, जो मनुष्य प्रभु श्रीराम के इन12 नामों का निरंतर पाठ करता है, वह कलाओं में सिद्धि प्राप्त करता है। इसमें कोई दो राय नहीं है। इन नामों में राम के गुण समाहित हैं।
यह भी पढ़ें- अशोक वाटिका से राजदरबार तक: जब रावण के गलत फैसलों के खिलाफ खड़े हो गए थे उसके अपने ही लोग
यह भी पढ़ें- रावण वध से पहले भगवान श्रीराम ने क्यों की थी इस देवी की पूजा? दशहरा से जुड़ा यह प्रसंग जानना है जरूरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।