विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अशोक वाटिका से राजदरबार तक: जब रावण के गलत फैसलों के खिलाफ खड़े हो गए थे उसके अपने ही लोग

Published: Mon, 09 Nov 2026 03:12 PM (GMT+05:30)

रामायण में विभीषण के अलावा भी कई ऐसे पात्र थे जिन्होंने रावण की लंका में रहते हुए भी धर्म और ...और पढ़ें

वे पात्र जिन्होंने रावण के फैसलों का विरोध किया (Picture Credits- AI Images)

वे पात्र जिन्होंने रावण के फैसलों का विरोध किया (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. माल्यवान ने रावण को सीता लौटाने और संधि की सलाह दी।

  2. कुंभकर्ण ने रावण के सीता हरण के फैसले पर सवाल उठाया।

  3. सरमा और त्रिजटा ने अशोक वाटिका में सीता को सहारा दिया।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण में जब कभी भी लंका में धर्म और अच्छाई पर बात की जाती है, तो विभीषण का नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। विभीषण ने अपने भाई रावण का साथ न देकर न्याय और धर्म के प्रतीक श्रीराम जी का साथ दिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि, रावण की लंका में कुछ और भी ऐसे पात्र थे, जिन्होंने लंका में रहते हुए रावण के गलत फैसलों का विरोध किया था।

किसी पात्र ने रावण को माता सीता को वापस लौटाने की सलाह दी, तो किसी ने अशोक वाटिका में रहते हुए माता सीता का साथ दिया। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही खास पात्रों के बारे में, जिन्होंने अधर्म की जगह धर्म के रास्ते को प्राथमिकता दी।

WhatsApp Image 2026-11-09 at 1.58.15 PM

माल्यलान

रावण के जीवन में उसके नानाओं की अहम भूमिका थी। हिंदू पौराणिक ग्रंथों में रावण के नाना का नाम 'सुमाली' बताया जाता है। लेकिन सुमाली के बड़े भाई का नाम माल्यवान था, जिन्हें कई कथाओं में रावण का पर-नाना भी कहा जाता है।

माना जाता है कि, माल्यवान रावण का नाना होने के साथ लंका के वरिष्ठ मंत्री भी थे।

वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, जब भगवान राम अपनी वानर सेना के साथ लंका पहुंच गए, तब रावण ने अपने मंत्रियों के साथ यु्द्ध को लेकर विचार-विमर्श किया था। इस दौरान माल्यवान ने उसे समझाते हुए कहा कि, श्रीराम से दुश्मनी करना सही नहीं है। उन्होंने रावण को माता सीता को श्रीराम को वापस लौटाने और संधि करने की सलाह दी थी। हालांकि माल्यवान की सलाह को रावण ने ठुकरा दिया था।

कुंभकर्ण

कुंभकर्ण रावण का भाई था जो अपने विशालकाय शरीर और युद्ध कौशल के लिए काफी प्राख्यता था। जब श्रीराम जी से युद्ध लड़ने के लिए कुंभकर्ण को जगाया गया, तब कुंभकर्ण ने अपने बड़े भाई के फैसले पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि एक स्त्री का हरण करना रावण की बड़ी भूल थी। हालांकि उसने रावण के फैसले को गलत ठहराने के बाद अपने भाई होने का धर्म निभाते हुए युद्ध में उसका साथ दिया और श्रीराम की सेना के खिलाफ लड़े।

सरमा

रामायण काल में सरमा का प्रसंग देखने को मिलता है। जब रामायण ने माता सीता को गुमराह करने के लिए श्रीराम का माया से कटा हुए सिर दिखाया, तब सरमा ने उन्होंने कहा कि यह असली सिर नहीं है। उन्होंने माता सीता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि, श्रीराम जीवित हैं और लंका पहुंच चुके हैं।

त्रिजटा

त्रिजटा अशोक वाटिका में रहने वाली एक राक्षसी थीं। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, लंका में रहते हुए उन्होंने माता सीता को हमेशा हिम्मत दी और श्रीराम की जीत का आश्वसान दिया था। त्रिजटा भले ही एक राक्षसी थी, लेकिन लंका में रहते हुए एक रक्षक, मार्गदर्शक और प्रिय हितैषी की भूमिका अदा की थी।

सुपार्श्व

रावण के मंत्रियों में से सुपार्श्व भी था। जब इंद्रजीत की मौत के बाद रावण गुस्से में माता सीता को मारने के लिए तैयार हो गया, तब सुपार्श्व ने उसे ऐसा अनुचित कदम उठाने से रोका था।

उन्होंने रावण को याद दिलाते हुए कहा कि, आप वेदों के ज्ञाता है और महान तपस्वी हैं। ऐसे में गुस्सा में आकर किसी स्त्री की हत्या करना सही नहीं है। सुपार्श्व ने रावण को धर्म और मर्यादा में रहने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें- दीवाली 2026: जटायु से लेकर शबरी तक, रामायण के 5 किरदार जिनकी कहानियां आज भी देती हैं बड़ी सीख

यह भी पढ़ें- रामायण से लेकर पुराणों तक: भगवान राम के लौटने की खुशी कैसे बन गई दीवाली का त्योहार?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।